{"_id":"60f48c928ebc3e79b36d55a2","slug":"mother-dies-of-heart-attack-on-seeing-daughter-s-body-nawabganj-news-bly453511815","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का शव देखते ही मां की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का शव देखते ही मां की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
नवाबगंज के खेत में मिला था महिला का अर्द्धनग्न शव, नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि
विज्ञापन
गला घोटकर मारा गया था महिला को, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा था शव
नवाबगंज। गन्ने के खेत में मृत मिली महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण गला घोटना बताया गया है, हालांकि उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव ले जाया गया जहां उसकी मां शव देखते ही गश खाकर गिर पड़ी और हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई।
नवाबगंज क्षेत्र की महिला शनिवार सुबह अपने गांव की तीन महिलाओं के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। सुबह 11 बजे के करीब उनके साथ गईं अन्य महिलाएं घर लौट गईं लेकिन वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन ने खोजबीन की तो दोपहर बाद गन्ने के एक खेत में उनका अर्धनग्न शव पड़ा मिला था। उनका दुपट्टा गले में कसा हुआ था। शरीर पर नोचखसोट के निशान मिलने के चलते दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। इस मामले में मृतका के पति की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है। बेटी की मौत की सूचना पर उसकी मां भी रविवार को उसके गांव पहुंची थी। मगर जैसे ही उसने बेटी का शव देखा, बेहोश होकर गिर पड़ी और मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि बेटी की मौत में उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया।
विज्ञापन
खेतों में घूमने वाले संदिग्ध उठाए
इस मामले में नवाबगंज पुलिस ने खेतों में काम कर रहे तमाम लोगों से पूछताछ की है। इनमें से कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर नवाबगंज धनंजय सिंह का कहना है कि जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
गला घोटकर मारा गया था महिला को, पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा था शव नवाबगंज। गन्ने के खेत में मृत मिली महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण गला घोटना बताया गया है, हालांकि उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव ले जाया गया जहां उसकी मां शव देखते ही गश खाकर गिर पड़ी और हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई।