फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother arrived with tea and found the dead body of her son hanging

चाय लेकर पहुंची मां तो फंदे से लटका मिला बेटे का शव

Sat, 07 Mar 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mother arrived with tea and found the dead body of her son hanging
sucide shimla

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
बरेली। मायके गई पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक युवक गुरुवार रात कमरे में उसी के दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। शुक्रवार सुबह मां चाय देने पहुंची तो बेेटे का शव फंदे से लटकता देख चीख निकल गई। पुलिस ने पहुंचकर शव उतरवाया। पुलिस के मुताबिक, फोन पर पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी रेखादेवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह बेटे 24 वर्षीय वीरेश के लिए चाय लेकर उसके कमरे में पहुंची। काफी खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर बहू के दुपट्टे से उसका शव फंदे से लटकता नजर आया। वह चीखीं तो परिवार के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। आयकर विभाग में क्लर्क के पद से रिटायर्ड रेखादेवी के पति काशीराम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतरवाया। मृतक के भाई वृजेश ने बताया कि वीरेश बिजली का काम करता था। पांच साल पहले शादी हुई थी। एक बेटा और बेटी भी है। करीब एक महीने पहले झगड़ा होने के बाद पत्नी नीलम बच्चों के साथ रामनगर कॉलोनी स्थित मायके लौट गई थी। बृहस्पतिवार को फोन पर दोनों का झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद घर में तोड़फोड़ करने के बाद वीरेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed