फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother and son death due to truck hit the bike on highway in bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पहियों के नीचे आने से शवों के उड़े चीथड़े

Wed, 09 Aug 2023 11:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Aug 2023 11:47 AM IST
सार

टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई। मां-बेटे करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। दोनों के ऊपर से पहिये गुजर गए, जिससे शवों के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख लोगों का कलेजा कांप गया। 

विज्ञापन
Mother and son death due to truck hit the bike on highway in bareilly
ट्रक के नीचे फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर झुमका तिराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि देखने वालों की रूह कांप गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना शाही के गांव कुलछा निवासी युवक मनोज कुमार अपनी मां नत्थो देवी को लेकर मोटरसाइकिल से अपनी बुआ के घर ठकौरा थाना विशारतगंज जा रहा था। बाइक सवार मां-बेटे झुमका तिराहे पर पहुंचे तभी रोड क्रॉस करते समय उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। मां-बेटे करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए चले गए। दोनों के ऊपर से पहिये गुजर गए, जिससे शवों के चीथड़े उड़ गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। मां-बेटे की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed