{"_id":"681e58b3eeddfa326a0a97e2","slug":"most-of-the-transformers-are-gasping-due-to-overload-and-tripping-is-happening-bareilly-news-c-4-1-bly1039-636954-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरलोड से हांफ रहे अधिकतर ट्रांसफार्मर, हो रही है ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरलोड से हांफ रहे अधिकतर ट्रांसफार्मर, हो रही है ट्रिपिंग
विज्ञापन
सिरौली। गर्मी का मौसम परवान चढ़ते ही ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। इसके चलते ट्रिपिंग, घटते-बढ़ते वोल्टेज उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। यही हाल पिछले साल था, तब विभाग ने 250 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर एक मोहल्ला साईदान में होली चौक पर पार्क के पास एक प्यास की पुलिया पर लगाने और मौजूद ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की बात कही थी। इसमें चार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर इतिश्री कर दी गई, जो अब नाकाफी साबित हो रही है।
हर क्षेत्र में बढ़े ओवरलोड
लोगों का कहना है कि बिजली निगम ने इससे ज्यादा कनेक्शन बढ़ाकर हर क्षेत्र में ओवरलोड कर दिया। इससे गर्मी के दिनों में बिजली कटौती और केबलें जलकर आग की भेंट चढ़ जाती हैं। इससे आपूर्ति बाधित होने से कस्बे के सारे लघु कारोबार दम तोड़ रहे हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने कस्बे में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाकर ओवरलोड समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।