{"_id":"5e9762e08ebc3e768c0d8cf0","slug":"most-government-centers-were-not-purchased-bareilly-news-bly4027333115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर सरकारी केंद्रों पर नहीं हुई खरीद, पीसीएफ सेंटर का प्रभारी गायब मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर सरकारी केंद्रों पर नहीं हुई खरीद, पीसीएफ सेंटर का प्रभारी गायब मिला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन 82 की जगह 22 सेंटरों पर हुई 124 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से प्रशासन ने 15 दिन विलंब से शुरू की खरीद
बरेली। लॉकडाउन के बावजूद शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने गेेहूं की खरीद शुरू कर दी है। वैैसे तो गेहूं क्रय के लिए 82 सेंटर बने हैं, लेकिन पहले दिन केवल 22 सेंटरों पर 124 मीट्रिक टन गेहूं खरीद होने की रिपोर्ट मिली है। बताते हैं कि कई सेंटर खुले भी लेकिन तैयारियां अधूरी होने से किसान लौट गए। डिप्टी आरएमओ को पीसीएफ संस्था का गंगापुर सेंटर से केंद्र प्रभारी गायब मिला। उन्होंने इस मामले में जिला प्रबंधक को कार्रवाई के लिए लिखा है।
लॉकडाउन की वजह से प्रशासन ने 15 दिन विलंब से बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी। पहले दिन 46 किसानों से 124 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन से ही लगभग सभी सेंटर चालू हो गए थे, लेकिन कई जगहों पर वारदाना या अन्य संसाधनों की कमी से गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ सुशील भारती को निरीक्षण के दौरान गंगापुर में पीसीएफ के बने क्रय केंद्र पर सेंटर इंचार्ज उमेश गंगवार गायब मिले थे। उन्होंने जब फोन से बात की तो सेंटर इंचार्ज ने बताया कि वह वारदाना लेने आए हुए हैं। डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी जताते हुए पीसीएफ के जिला प्रबंधक को सेंटर इंचार्ज पर कार्रवाई के लिए लिखा है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जल्द ही दूसरी जगहों पर भी गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से प्रशासन ने 15 दिन विलंब से शुरू की खरीद बरेली। लॉकडाउन के बावजूद शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने गेेहूं की खरीद शुरू कर दी है। वैैसे तो गेहूं क्रय के लिए 82 सेंटर बने हैं, लेकिन पहले दिन केवल 22 सेंटरों पर 124 मीट्रिक टन गेहूं खरीद होने की रिपोर्ट मिली है। बताते हैं कि कई सेंटर खुले भी लेकिन तैयारियां अधूरी होने से किसान लौट गए। डिप्टी आरएमओ को पीसीएफ संस्था का गंगापुर सेंटर से केंद्र प्रभारी गायब मिला। उन्होंने इस मामले में जिला प्रबंधक को कार्रवाई के लिए लिखा है।