फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Most complaints could not be resolved during the 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day).

Bareilly News: थाना समाधान दिवस में नहीं हो सका अधिकतर शिकायतों का निस्तारण

Sat, 13 Jun 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Most complaints could not be resolved during the 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day).
फतेहगंज पूर्वी। थाना समाधान दिवस में शनिवार को नायब तहसीलदार शुभम पांडे और कोतवाल राजकुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 10 शिकायतों में से एक का ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिवराजपुर निवासी मुकेश की पत्नी नन्ही देवी की जमीनी विवाद में एक जून को हत्या हो गई थी। मुकेश अपने छह बच्चों के साथ समाधान दिवस में पहुंचे और विवाद का समाधान कराने की गुहार लगाई। नायब तहसीलदार शुभम पांडे ने बताया कि शिवराजपुर जाकर जमीन की पैमाइश करवाई। मुकेश को उसका कब्जा दिया है। अन्य शिकायतों का भी निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

किसी शिकायत का नहीं हो सका निस्तारण
मीरगंज। थाना सभागार में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार और शाही थानाध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई की अध्यक्षता में नौ शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें आठ शिकायतें राजस्व विभाग और एक पुलिस से संबंधित थी। शाही की चार शिकायतें दर्ज हुईं। किसी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ। रवि कुमार ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्धता से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे संबंधी दो शिकायतें मिलीं
बिशारतगंज। थाना दिवस में चकमार्ग पर कब्जे संबंधी दो शिकायतें मिलीं। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि निस्तारण के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed