फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mosquito attacks increased, fogging is just a formality

Bareilly News: मच्छरों के हमले हुए तेज, फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति

Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mosquito attacks increased, fogging is just a formality
मीरगंज में नाले में जमा कचरा। संवाद
बरेली। मौसम में आए बदलाव से मच्छरों के हमले तेज हो गए हैं, जिससे लोग परेशान हैं। इससे बचाव के लिए व्यवस्थित साफ-सफाई तो दूर फॉगिंग तक नहीं कराई जा रही है। जिनकी जिम्मेदारी है, वे भी मच्छरदानी तानकर सो रहे हैं। नगर पालिका आदि की फॉगिंग मशीन भी फेल साबित हो रही है। इससे कई जगहों के अस्पतालों में मलेरिया के मरीज तो कुछ जगहों पर बुखार के संदिग्ध मरीज बढ़े हैं। इन सब के बावजूद प्रभावी साफ-सफाई व फॉगिंग की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

--
बहेड़ी में 10 मरीज मलेरिया से पीड़ित

बहेड़ी। कस्बे में लगातार साफ-सफाई, फाॅगिंग व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन यहां आश्चर्य रूप से मलेरिया व अन्य रोगों से पीड़ित मरीज बढ़ रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए एसडीएम ने एक लेखपाल को लगाया है। सरकारी अस्पताल में मच्छरों से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब तक करीब 10 मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले हैं। इन सभी के टीकाकरण व दवाइयां दी गई हैं। सीएससी प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि मलेरिया से पीड़ित मरीज के उपचार के लिए अस्पताल के एक वार्ड में मच्छरदानी लगाकर उपचार की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन


फॉगिंग के नाम पर भेदभाव, चुनिंदा जगहों पर कर्मी सक्रिय

फरीदपुर। कस्बे में मच्छरों का प्रकोप काफी है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन भेदभाव कर रहा है। कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही फॉगिंग कराई जा रही है। साफ-सफाई के नाम पर हर गली, मोहल्ले में गंदगी पसरी है, जो हकीकत बयान करती है कि जिम्मेदार कितने सजग हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका केवल प्रभावशाली लोगों के गलियों के दरवाजे पर ही फाॅगिंग कराती है। फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि फिलहाल यहां कोई मलेरिया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साफ-सफाई न होने से बढ़ रहे मच्छर

नवाबगंज/हाफिजगंज। कस्बे में साफ-सफाई व फॉगिंग न होने की वजह से मच्छरों के हमले तेज हुए हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन की तरफ फॉगिंग कराना शुरू कर दिया गया है, लेकिन अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार के संदिग्ध मरीज बढ़े हैं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने बताया कि फाॅगिंग का कार्य जारी है। कस्बे में साफ-सफाई रखने की नगरवासियों की जिम्मेदारी है। पालिका कर्मी डोर टू डोर कूड़ा उठा रहे हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि कस्बे में साफ-सफाई व फॉगिंग के दावे हवाहवाई है। हाफिजगंज में भी अव्यवस्था जारी है। यहां भी बुखार के संदिग्ध मरीज बढ़े हैं। संवाद
--
अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं हुई

शीशगढ़/फतेहगंज पूर्वी/ बिशारतगंज। गर्मी बढ़ने के साथ ही कस्बे में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। अभी तक फॉगिंग शुरू नहीं हुई है। चेयरमैन नीलोफर का कहना है कि फॉगिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक या दो दिन में कस्बे के अंदर प्रतिदिन फॉगिंग की जाएगी। फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत के चेयरमैन संजय पाठक ने बताया कि फॉगिंग कराई जा रही है। कस्बेवासियों का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बिशारतगंज में भी फॉगिंग नहीं कराई गई है। संवाद

--
मीरगंज सीएचसी पर 450 नए मरीज पहुंचे, अधिकतम बुखार से थे पीड़ित

मीरगंज/आंवला। मीरगंज में बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. विनय कुमार पाल के अुनसार बुधवार को साढ़े चार सौ नए मरीज सीएचसी पर पहुंचे, जिसमें ढाई सौ मरीज बुखार, खांसी आदि के थे। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कस्बे में एक बार फाॅगिंग करा दी है। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। आंवला में लोगों का कहना है कि पालिका की तरफ से उनके इलाके में फाॅगिंग नहीं करायी गई है। फॉगिंग करने वाली गाड़ी प्रमुख चौराहों से होकर निकल जाती है। गलियाें के अंदर नहीं आती है। कई सभासदों सचिन गुप्ता, सूरजपाल मौर्य, राजू प्रजापति का कहना है कि कई दिन पहले उनके वार्ड में फाॅगिंग हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed