फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mosquito attack increased, malaria patients crossed thousand

Bareilly News: मच्छरों का हमला बढ़ा, मलेरिया के मरीज हजार के पार

Mon, 26 Aug 2024 03:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
Mosquito attack increased, malaria patients crossed thousand
- बेअसर साबित हो रहे रोकथाम के दावे, छह ब्लॉक अतिसंवेदनशील
विज्ञापन


बरेली। रोकथाम के दावों के बावजूद मच्छरों का हमला तेज हो गया है। इस साल जिले में अब तक मलेरिया के 1,080 मरीज मिल चुके हैं। अफसर अतिसंवेदनशील छह ब्लॉकों में निरोधात्मक कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, पर धरातल पर इसका असर नहीं दिख रहा है।
मच्छरजनित रोगाें के लिहाज से जिला संवदेनशील है। साल दर साल अफसर दावा करते रहते हैं, पर मच्छरों का हमला थम नहीं रहा। नतीजा, मलेरिया के मरीजाें का आंकड़ा हजार के पार जा पहुंचा है। ये स्थिति तब है जब स्वास्थ्य विभाग ने बीते माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया था। सौ संवेदनशील गांवों में नोडल अधिकारी को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी, पर मुहिम कुछ क्षेत्रों तक सीमित रही। ज्यादातर क्षेत्रों में माइक्रो प्लान के तहत गतिविधियां पूरी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

शासन से जारी रैंकिंग में बरेली 41वें पायदान पर दर्ज हुआ था। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक मच्छरों का हमला रोकने के लिए संबंधित क्षेत्रों में गतिविधियां जारी हैं। सभी विभागों का सहयोग मिल रहा है। जो मरीज मिले हैं, उनमें से 99 फीसदी विवैक्स की चपेट में हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed