फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mortar cell found near railway line army deactivated it in Bareilly

Bareilly News: रेलवे लाइन के पास मिला मोर्टार सेल कहां से आया? पुलिस जांच में सामने आई ये बात

Wed, 18 Jun 2025 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

बरेली में रामगंगा ब्रिज से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी में दबा मिला मोर्टार सेल काफी पुराना बताया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि जहां से मिट्टी लाकर रेलवे लाइन के किनारे डाली गई, वहां 20 साल पहले तक सेना की फायरिंग रेंज थी। 

विज्ञापन
Mortar cell found near railway line army deactivated it in Bareilly
रेलवे लाइन के पास मिला था मोर्टार सेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रामगंगा ब्रिज से कुछ दूरी पर मंगलवार रात एक बजे रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी डालते समय मोर्टार सेल मिलने से सनसनी फैल गई। सेना के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसको निष्क्रिय कर दिया। जांच में स्पष्ट हुआ है कि सेल काफी पुराना है। इस तरह के मोर्टार सेल का इस्तेमाल भारतीय सेना करती है। रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर ही सैन्य क्षेत्र और सेना की फायरिंग रेंज भी है।

विज्ञापन


दो दिन भारी बारिश के दौरान रेलवे लाइन के किनारे कई स्थानों पर मिट्टी धंस गई है। वहां मिट्टी डाली जा रही है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे काम कर रहे मजदूरों को मिट्टी के ढेर में संदिग्ध वस्तु मिली। सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि यह मोर्टार सेल है। रात में ही सेना की यूनिट को सूचना दी गई। सेना के बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन


कोनी प्रतापपुर गांव से लाई जा रही मिट्टी
रेलवे लाइन के किनारे डालने के लिए कैंट थाना क्षेत्र के कोनी प्रतापपुर गांव से मिट्टी लाई जा रही है। मोर्टार सेल मिलने के बाद सीओ द्वितीय जब गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि 20 वर्ष पहले तक गांव में सेना की फायरिंग रेंज थी। उस समय कुछ लोग घायल हो गए थे, इसके बाद रेंज को बंद कर दिया गया। 

माना जा रहा है कि मिस फायर होने के बाद सेल को मिट्टी में दबा दिया गया होगा। रेलवे लाइन के किनारे डालने के लिए मिट्टी वहीं से लाई जा रही है। ऐसे में यह मोर्टार सेल मिट्टी के साथ यहां पहुंच गया होगा। हालांकि, मोर्टार सेल कहां से और किस यूनिट के लिए जारी किया गया था और यह वहां तक कैसे पहुंचा, पुलिस और सेना की टीमें इसकी जांच कर रही हैं।

जीआरपी और आरपीएफ के फूले हाथ-पांव
रेलवे लाइन के किनारे मोर्टार सेल मिलने की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के हाथ-पांव फूल गए। कारण, सेल जिस स्थान पर मिला, वह रामगंगा पुल से कुछ ही दूरी पर है। जीआरपी इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि सेना की टीम ने सेल को डिस्पोज कर दिया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के पास मिट्टी डाले जाते समय मोर्टार सेल मिला है। सेना के बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मिस फायर होने के बाद सेल को मिट्टी में दबा दिया गया होगा। यह मिट्टी के साथ यहां आ गया होगा। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed