{"_id":"6643f7bce78c354db30ee4f4","slug":"more-than-ten-people-affected-by-power-cut-bareilly-news-c-123-1-sbly1002-118729-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली कटौती से दस से ज्यादा लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली कटौती से दस से ज्यादा लोग प्रभावित
विज्ञापन
छेदालाल।
बदायूं। शहर की मधुबन काॅलोनी में मंगलवार को साढ़े आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। श्यामनगर में कई बार ट्रिपिंग हुई। लावेला चौक, जोगीपुरा में कई बार कटौती हुई। दस हजार से अधिक लोग परेशान हुए।
मधुबन कालोनी के लोगों ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9:30 बजे बिजली गई और शाम को 5.56 बजे आ पाई। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एसडीई अतुल कुमार का कहना है कि केबिल बदलवाने के लिए सुबह 11 से 4 बजे तक का शटडाउन लिया गया था। शटडाउन की अवधि में भी बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। नागरिकों ने एसडीई के दावे को गलत ठहराया है। उनका कहना है कि कटौती न हो इसका इंतजाम विभाग को पहले से करना चाहिए था, जो नहीं हो सका है। सिस्टम ठीक करने के नाम पर अब शटडाउन ले रहे हैं जबकि गर्मी से पहले सिस्टम ठीक करने के दावे करते रहे हैं। आखिर इसकी वजह क्या है, स्पष्ट होनी चाहिए।
अगर शटडाउन के बारे में पहले से बताते तो दिक्कत कम होती। गर्मी में घर के अंदर बैठ पाना मुश्किल हो रहा था। पूरा दिन बाहर गुजारा। शाम को बिजली आई तब कहीं जाकर राहत मिली। -छेदालाल, मधुबन कॉलोनी
विज्ञापन
बिजली नहीं आई तो पानी का भी संकट रहा । दोपहर में इनवर्टर भी जवाब दे गया। दोपहर से शाम तक तकलीफ रही। मयंक सिंह, मधुबन कॉलोनी