फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than one lakh bond, a mini goon act on nearly two thousand

एक लाख से ज्यादा मुचलका पाबंद, करीब दो हजार पर मिनी गुंडा एक्ट

Sat, 27 Mar 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh bond, a mini goon act on nearly two thousand
demo photo - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव में खुराफातियों पर सख्ती

विज्ञापन
बरेली। पंचायत चुनाव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों को शांतिभंग करने की आशंका में मुचलका पाबंद किया है। इसके अलावा दो हजार से ज्यादा लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट लगाया गया है।

पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू होने के साथ जनवरी से ही पुलिस खुराफातियों को मुचलका पाबंद करने में जुटी हुई है। जनवरी से अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। 35 हजार लोग पिछले दो सप्ताह में ही पाबंद हुए हैं। इसके अलावा दो हजार से ज्यादा लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट यानी 110जी की कार्रवाई की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में खुराफातियों पर तेजी से निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 15 अपराधियों पर गैंगस्टर और सौ से ज्यादा पर गुंडा एक्ट भी लगाया गया है। 17134 लीटर अवैध शराब बरामद कर 214 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 53 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। चुनाव और त्योहारों के दौरान खुराफात करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed