फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than half of long distance trains do not have pantry cars, passengers rely on illegal vendors

Bareilly News: लंबी दूरी की आधे से ज्यादा ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं, अवैध वेंडर्स के सहारे यात्री

Mon, 20 Jan 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
More than half of long distance trains do not have pantry cars, passengers rely on illegal vendors
बरेली। लंबी दूरी की आधे से ज्यादा ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को खाने-पीने के सामान के लिए वेंडर्स पर निर्भर रहना होता है। काफी संख्या में अवैध वेंडर इसका फायदा उठाते हैं। बरेली से चलने वाली लोकमान्य तिलक, बरेली-भुज एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में भी पेंट्रीकार की दरकार है।
विज्ञापन

बरेली होते हुए रोजाना औसतन 190 ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से 32-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन लंबी दूरी की 100 से ज्यादा ट्रेनों में यात्रियों को 22-25 घंटे तक खाने-पीने के सामन के लिए वेंडर्स पर ही निर्भर रहना होता है। हाल में ही शुरू की गई लालकुआं-बंगलूरू एक्सप्रेस में भी रेलवे ने पेंट्रीकार की सुविधा नहीं दी है। रेलवे के अधिकारी खाने की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का हवाला देते हैं, पर हकीकत में यात्री अवैध वेंडरों के भरोसे ही रहते हैं।
विज्ञापन

घटिया सामान, ओवररेटिंग की शिकायतों की भरमार
अवैध वेंडर यात्रियों को खराब गुणवत्ता का खाने-पीने का सामान अधिक कीमतों पर बेचते हैं। अधिकृत वेंडर्स भी इसमें पीछे नहीं रहते। ऐसी शिकायतों की भरमार रहती है। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही वेंडर कोचों के पास आ जाते हैं। इनमें तमाम वेंडरों का रेलवे से कोई लेना-देना नहीं होता। मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रेलखंड में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की टीमों के साथ ही आरपीएफ ने दो महीने में 80 अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई की है। पिछले दिनों बरेली जंक्शन पर भी आठ अवैध वेंडरों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेंट्रीकार को लेकर रेलवे ने नियमों में बदलाव किया है। ज्यादातर ट्रेनों में बेस किचिन से भोजन और ब्रेकफास्ट की आपूर्ति की जाती है। कई ट्रेनों में निजी कंपनियों को यह जिम्मा दिया गया है। यात्रियों को सही कीमत पर बेहतर गुणवत्ता का सामान मिले, इसको लेकर लगातार उपाय किए जा रहे हैं।- राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जजनगर मंडल
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed