फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than a hundred patients arrived at the emergency room with swelling and pain; it was not known where the injury occurred

Bareilly News: इमरजेंसी में पहुंचे सूजन और दर्द के सौ से ज्यादा मरीज, चोट कहां लगी पता नहीं

Sun, 28 Sep 2025 10:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:01 AM IST
विज्ञापन
More than a hundred patients arrived at the emergency room with swelling and pain; it was not known where the injury occurred
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक इलाज के लिए मरीजाें की कतार लगी रही। ज्यादातर पीठ दर्द, हाथ-पांव में सूजन, जोड़ों में तेज दर्द समेत हल्के फ्रैक्चर से पीड़ित रहे। 40 पुलिसकर्मियों और आठ आरोपियों का भी मेडिकल परीक्षण हुआ।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव शुक्ला के मुताबिक इमरजेंसी में ज्यादातर गंभीर मरीज ही पहुंचते हैं। चोट लगने या अन्य किसी वजह से दर्द होने पर लोग ओपीडी में इलाज कराते हैं। ओपीडी दोपहर दो बजे तक बंद हो जाती है। इसलिए शाम से सुबह नौ बजे तक इलाज के लिए लोग इमरजेंसी में पहुंचे। सालों बाद यहां कतार देखने को मिली। ज्यादातर ने शरीर में चोट लगने से दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में शाम से सुबह तक रोजाना करीब 30 मरीज ही पहुंचते हैं, लेकिन शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक करीब 75 लोग पहुंचे। दिन में करीब 25-30 मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 90 फीसदी मरीज दवा लेकर लौट गए। जो गंभीर थे, उन्हें भर्ती किया। आराम मिलने पर शनिवार को वह भी घर चले गए। इनमें भी लामा होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। शुक्रवार को 40 पुलिसकर्मी भी मेडिकल परीक्षण कराने आए थे। उन्होंने बवाल में चोटिल होना वजह बताया। साथ ही, आठ आरोपियों का भी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार अपराह्न तीन बजे शहर में हुए लाठीचार्ज की जानकारी अस्पताल स्टाफ को भी थी। इमरजेंसी में दर्द से कराहते पहुंचे मरीजों से डॉक्टर और स्टाफ ने वजह पूछी। लाठीचार्ज का जिक्र भी किया, पर सभी इन्कार करते रहे। स्टाफ को अंदेशा है कि बवाल के बाद पुलिस उसमें शामिल लोगों को खोज रही थी। लिहाजा, पहचान छिपाकर लोग इलाज कराने पहुंचते रहे। मरीजों के नाम और पते भी गलत दर्ज होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed