फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 80 thousand seats vacant in Masters due to delay in graduation results

Bareilly News: स्नातक के परिणाम में देरी से परास्नातक में 80 हजार से अधिक सीटें खाली

Wed, 07 Aug 2024 06:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
More than 80 thousand seats vacant in Masters due to delay in graduation results
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। स्नातक का परीक्षाफल एक अगस्त के बाद आने से अब तक मात्र 9,517 विद्यार्थियों ने ही विवि के पोर्टल पर आवेदन किया है। ऐसे में कॉलेजों में भी कम विद्यार्थी प्रवेश की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख कॉलेजों में परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमोंं में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण चल रहा है। विवि के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार विवि परिसर, राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में पीजी की 16,000 सीटें हैं। निजी कॉलेज समेत कुल 90,000 सीटों पर प्रवेश होने हैं। 23 जुलाई से शुरू हुए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है, लेकिन अब तक 9,517 विद्यार्थियों ने ही पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

आवेदन के लिए आठ दिन बाकी
परास्नातक में पंजीकरण कम होने का मुख्य कारण स्नातक छठे सेमेस्टर का परिणाम देरी से आना है। विवि ने चार अगस्त को बीएससी, बीकॉम और पांच अगस्त को बीए छठे सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी किया है। ऐसे में परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की संख्या नहीं बढ़ सकी है। कम आवेदन होने से कॉलेजों की चिंता भी बढ़ गई है। प्रवेेश समिति के सदस्यों का कहना है कि विवि ने प्रवेश का पोर्टल पहले खोल दिया, लेकिन परिणाम बाद में जारी किए। ऐसे में बहुत कम संख्या में विद्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी लेने के लिए उनके पास आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed