फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 70 percent ATM cashless in Bareilly

बरेली में 70 फीसदी से ज्यादा एटीएम कैशलेस

Sun, 02 Feb 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
More than 70 percent ATM cashless in Bareilly
सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन व्यापक असर देखा गया। जिलेभर में करीब 400 करोड़ के चेक का क्लीयरेंस फंस गया। साथ ही 70 फीसदी से ज्यादा एटीएम के या तो शटर गिर गए या फिर उसमें कैश ही खत्म हो गया। लोगों को करेंसी के संकट से जूझना पड़ रहा है। छुट्टी के दिन रविवार को भी एटीएम में कैश की आपूर्ति न होेने से दिक्कत और बढ़ जाएग।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सभी सरकारी बैंकों का स्टाफ शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर है। हड़ताल से पहले बृहस्पतिवार को ही एटीएम में कैश डाला गया था। इस वजह से शुक्रवार को तो एटीएम चालू रहे, लेकिन हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को 70 फीसदी से ज्यादा एटीएम कैशलेस हो गए। इस कारण नगद निकासी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। कचहरी में एसबीआई की मुख्य शाखा में भी सभी एटीएम में कैश खत्म हो गया। कैश डिपॉजिट मशीन में जितनी रकम जमा हो रही थी, उतनी ही वापसी हो पा रही थी। इधर चौकी चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, सेटेलाइट से पीलीभीत बाईपास रोड, स्टेडियम रोड, सीबीगंज सहित शहर के तमाम हिस्सों में एसबीआई, पीएनबी, यूनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक सहित दूसरी तमाम शाखाओं के एटीएम शनिवार को खाली हो गए। इससे या उनके शटर गिरा दिए गए या फिर उनके उस पर नो-कैश का बोर्ड लगा दिया गया। जिन एटीएम में कुछ कैश बचा भी था, वहां रुपये निकालने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। बैंकों की हड़ताल से दो दिन के दौरान करीब चार सौ करोड़ को चेकों का क्लीयरेंस ठप हो गया। इसका सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों को झेलना पड़ा। हालांकि शनिवार को दो दिवसीय हड़ताल खत्म हो गई लेकिन तीसरे दिन संडे की वजह से भी एटीएम में कैश की सप्लाई ठप रहेगी।
विज्ञापन


सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी
हड़ताल के दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने लंबित मांगों को उठाते हुए सरकार के रवैये और उसकी नीति का विरोध करते हुए नारेबाजी की। इसमें सभी बैंकों के बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारियों ने शिरकत कर प्रदर्शन किया। पीलीभीत बाईपास पर पीएनबी के मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान यूपीबीयू के अध्यक्ष अरविंद रस्तोगी ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन के ढुलमुल रवैये की वजह से बैंक कर्मियों की लंबित मांगों की सुनवाई नहीं हो रही। ट्रेड फेडरेशन के संजीव मेहरोत्रा ने भी कर्मचारियों की मांगों को एक बार फिर उठाया। पीपी सिंह ने कहा कि एक तरफ बजट पेश हो रहा है और दूसरी ओर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है। इससे स्पष्ट है कि कर्मचारियों का सरकार से भरोसा उठ चुका है। इस मौके पर ओपी बढेरा, अरविंद आनंद, संतोष तिवारी, कुशल गर्ग, पंकज शर्मा, मलिक सिंह कालरा, एके शुक्ला सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed