फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 11,000 candidates will appear in the NEET exam.

Bareilly News: नीट परीक्षा में शामिल होंगे 11 हजार से अधिक परीक्षार्थी

Fri, 01 May 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
More than 11,000 candidates will appear in the NEET exam.
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 का आयोजन तीन मई को किया जाएगा। जिले में कुल 11532 अभ्यर्थी 25 निर्धारित केंद्रों पर यह परीक्षा देंगे। यह परीक्षा चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। जिले में कुल 25 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विष्णु इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय एनईआर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नं.1 जेआरसी, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2 जेएलए, बरेली कॉलेज में ब्लाॅक ए, बी, सी, डी, ई सेंटर, बरेली इंटर कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज बिहारी कला डेलापीर, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, गुलाबराय इंटर कॉलेज, एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन



परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थियों को पीने के पानी की पारदर्शी बोतल लाने की अनुमति है। पैरों में कम हील की फुटवेयर या स्लिपर पहनकर पहुंचना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी धार्मिक यंत्र या कलावा पहनता है, तो उसे चेकिंग के लिए समय से पहले पहुंचना होगा। विद्यार्थियों को हल्के कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। पूरी बांह के कपड़े पहनने वाले विद्यार्थियों को भी समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed