फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monsoon leaves western UP after record rain in this year

Weather: रिकॉर्ड बारिश के बाद मानसून की विदाई, सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास; बदलते मौसम में रखें ख्याल

Thu, 05 Oct 2023 07:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 07:48 AM IST
सार

मानसून की विदाई के बाद अब सर्द मौसम का अहसास होने लगा है। सप्ताहभर से दिन में नमी लुढ़क रही है तो रात में 90 फीसदी से ज्यादा नमी दर्ज हो रही है। चिकित्सकों के मुताबिक बदलते मौसम में लोगों की अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही बीमार बन सकती है। 

विज्ञापन
Monsoon leaves western UP after record rain in this year
बदलने लगा मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल मानसून खासा मेहरबान रहा। बरेली में जून से सितंबर तक रिकॉर्ड बारिश के बाद बुधवार को इसकी विदाई हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक 29 सितंबर से मानसून हिमालय की तलहटी से खिसकने लगा था। चटक धूप निकलने से वायुमंडलीय नमी में भी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


अब दक्षिण-पश्चिमी मानसून बुधवार को और पीछे खिसकने के साथ ही बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों (बुंदेलखंड के कुछ भागों को छोड़कर) से विदा हो गया। प्रदेश में मानसून की विदाई रेखा पीलीभीत से उरई होते हुए गुजरी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के शेष पश्चिमी भाग, मध्यवर्ती और पूर्वी हिस्सों से भी दो-तीन दिन में मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इस साल मानसून के दौरान 968 मिमी बारिश हुई। जबकि बीते साल 602 मिमी बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम महसूस होने लगी हल्की ठंड
अतुल के मुताबिक अब सर्द मौसम का अहसास होने लगा है। सप्ताहभर से दिन में नमी लुढ़क रही है तो रात में 90 फीसदी से ज्यादा नमी दर्ज हो रही है। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।

भूगर्भ जलस्तर बढ़ने की उम्मीद
सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट गणेश नेगी के मुताबिक इस साल मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई है। तेज बारिश के बजाय मध्यम और रिमझिम बारिश से भूमिगत जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। पिछले दिनों एक दिन में 118 मिमी बारिश की वजह से रामगंगा का जलस्तर बढ़ा था।

बेपरवाही बना देगी बीमार
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन कपाही के मुताबिक बदलते मौसम में बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। दिन में धूप और सुबह-शाम को हल्की ठंड की वजह से सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सिर और गले में दर्द, आंखों में जलन होने की आशंका रहती है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed