फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monsoon begins with 74.2 mm rain, mercury drops by nine degrees

Bareilly News: 74.2 मिमी बारिश से मानसून का आगाज, नौ डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 27 Jun 2024 06:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Monsoon begins with 74.2 mm rain, mercury drops by nine degrees
बरेली। मानसून हावी होने के दूसरे दिन बदरा भी झूमकर बरसे। बीते 24 घंटों में हुई 74.2 मिमी बारिश से 40 डिग्री जा पहुंचा पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन भर बादल मंडराने से मौसम खुशगवार हुआ। अगले तीन दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह बादलों के साथ हुई। करीब 8:30 बजे घने बादलों ने करीब घंटे भर तक 74.2 मिमी बारिश की। फिर दोपहर में भी कुछ इलाकों में जहां अनुकूल माहौल बना, बूंदाबांदी और रिमझिम जारी रही। दिन भर बादल घिरे रहने से शहरवासियों को भीषण गर्मी के प्रकोप से खासी राहत मिली।
विज्ञापन

इधर, नमी बढ़ने से हवा के हल्के झोंके हल्की ठंड का अहसास कराते रहे। खुशगवार हुए मौसम का आनंद लोगों ने लिया। घर की छत और मैदानों में जगह-जगह बच्चे बारिश में खेलते नजर आए। हालांकि, बारिश के बाद कई जगह हुए जलभराव से लोग जूझते भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अरब सागर से उठे मानसून ने बुंदेलखंड के रास्ते रुहेलखंड क्षेत्र में दस्तक दी। नतीजा, बुधवार को भारी वर्षा हुई। कमाेवेश ऐसा ही मौसम अगले तीन दिन तक बने रहने का अनुमान है। पारा और लुढ़कने के आसार भी जताए हैं।

फोटो
बीते छह दिनों तक का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
25 जून 39.7 28.1
24 जून 35.9 37.1
23 जून 38.0 28.2
22 जून 36.3 29.6
21 जून 39.3 27.4
20 जून 38.3 25.0
-
मौसम इनपुट
30.1
28.3
हल्के, घने बादल मंडराएंगे। बारिश होगी। हल्की धूप निकलेगी।
सूर्योदय 5:17
सूर्यास्त 7:13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed