फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monkey bites sleeping child's abdomen; intestines damaged.

Bareilly News: सोते मासूम के पेट पर बंदर ने काटा, आंतें क्षतिग्रस्त

Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Monkey bites sleeping child's abdomen; intestines damaged.
बरेली। घर में घुसे बंदर ने एक साल के मासूम लवेश पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के पेट और आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। बदायूं जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे बरेली जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव घटबेहटी निवासी धीरेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले बंदर अचानक उनके कमरे में घुस आया और उनके एक साल के बेटे लविश पर हमला कर दिया। हमले में उनके बेटे के पेट और आंतों में गंभीर चोटें आईं। बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोगों ने बंदर को भगाया। एंबुलेंस की मदद से बच्चे को बदायूं जिला अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, बच्चे को बेहतर इलाज दिलाने के लिए पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज पर अब तक करीब दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed