फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   monitoring malaria patients by giving medicines from the call center

Bareilly News: दवा देकर कॉल सेंटर से कर रहे मलेरिया के मरीजों की निगरानी

Mon, 21 Aug 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
monitoring malaria patients by giving medicines from the call center
बरेली। रोकथाम की गतिविधियों के बावजूद मलेरिया के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। रविवार को पांच और मरीज मलेरिया की चपेट में मिलने के बाद आंकड़ा 1,104 जा पहुंचा। इधर, निगरानी के लिए मलेरिया विभाग समेत मीरगंज, शेरगढ़ में कॉल सेंटर स्थापित हुए है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पांचों केस शेरगढ़ के हल्दी कला में मिले हैं। यहां अब तक 72 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के मुताबिक मलेरिया के प्रत्येक मरीज की केस बेस्ड एक्टिविटी हो रही है। आशा, सीएचओ बुखार के मरीजों की जांच कर रही हैं। मीरगंज और शेरगढ़ के संवेदनशील गांवों में तीन एमएमयू दवा वितरण और जांच के लिए संचालित हैं। अब तक 60 फीसदी मरीज गांव में ही मिले हैं। उन्हें तत्काल दवाएं दी जा रही हैं। बीते साल की तुलना में इस साल 34 हजार ज्यादा जांचें हुई हैं। वर्ष 2022 में 20 अगस्त तक 1,38,276 जांचें हुई थीं। इस साल अब तक 1,72,175 जांचें हो चुकी हैं। बीते साल 258 गांव प्रभावित हुए थे, जबकि इस साल अब तक 213 गांवों में मरीज मिल चुके हैं। 281 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मलेरिया की जांच हो रही है।
विज्ञापन

संवेदनशील 69 गांवों में डीडीटी स्प्रे हुआ है। इसके अलावा 662 गांव में लार्वानाशक और 27 गांव में पायरेथ्रम का छिड़काव हुआ है। 84 गांवों में फॉगिंग कराई गई है। मलेरिया से निजात के लिए सघन निगरानी, जांच, इलाज समेत बचाव कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed