Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   molester threatened to make the teenager obscene photos viral in Bareilly

Bareilly News: 'पांच लाख रुपये नहीं दिए तो अश्लील फोटो कर दूंगा वायरल...', शोहदे ने किशोरी की मां को धमकाया

Fri, 06 Jun 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

बरेली जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन लड़कियों के अश्लील फोटो वायरल करने और धमकी के मामले सामने आए हैं। तीनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
molester threatened to make the teenager obscene photos viral in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शोहदे ने लड़की की मां से पांच लाख रुपये मांगे। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि इज्जतनगर कंजादासपुर का जासम उनकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था। कई बार छेड़खानी और अश्लील हरकत कर चुका है। लड़की ने जब अपनी मां से शिकायत की तो जासम उनसे रंजिश मानने लगा। जासम ने धमकी देते हुए कहा कि लड़की की अश्लील फोटो उसके पास हैं, अगर निकाह नहीं किया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 
विज्ञापन


उसने लड़की के नाम से फर्जी निकाहनामा तैयार कर लिया। बदनाम करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांग रहा है। तीन जून को फोन पर पांच लाख रुपये न देने पर लड़की को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाने में जासम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने वाले पर रिपोर्ट 
मीरगंज थाना क्षेत्र की युवती ने अश्लील मैसेज भेजने वाले अज्ञात के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है। किसी ने सोशल मीडिया से उसके फोटो चोरी कर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो लगाकर उस पर अश्लील मैसेज लिखकर डाल दिया है। 

इससे समाज में उसकी बदनामी हो रही है। पीड़िता मीरगंज थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

छात्र ने लड़की का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला 
भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की का फोटो एडिट कर छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की का शरीफ नगर थाना शेरगढ़ हाल निवासी जोगी नवादा थाना बारादरी निवासी अभिषेक मौर्य को किसी तरह मोबाइल नंबर मिल गया। 

छात्र ने लड़की का फोटो एडिट कर पहले लड़की की इंस्टाग्राम आईडी पर भेजा। इसके बाद सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed