Bareilly News: 'चौखट पर बरात आई तो लाशें बिछा दूंगा', शोहदे की धमकी से युवती के परिवार में दहशत
सीबीगंज क्षेत्र में शोहदे की हरकतों से युवती और उसके परिवार वाले दहशत में है। आरोप है कि शोहदा उनके दरवाजे पर आकर धमकी देता है। कहता है कि अगर इस चौखट पर बरात आई तो लाशें बिछा देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवती की शादी तय होने पर शोहदे ने धमकी दी है। उसने बरात आने पर लाशें बिछाने की धमकी दी है, जिससे युवती और उसके परिवार वालों में दहशत है। युवती के पिता ने सीबीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो गई है। अगले महीने उसकी बरात आने वाली है। बादशाह नगर गांव निवासी शोहदा रहीस अहमद कई दिनों से उनकी परेशान कर रहा है। अक्सर उनके दरवाजे पर आकर परिवार की महिलाओं को धमकी देता है। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
आरोपी रहीस ने धमकी दी है कि अगर बरात आई तो वह एक-दो लोगों की जान ले लेगा। रहीस उनकी बेटी को देखकर अश्लील इशारे भी करता है। सीबीगंज थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि रहीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शादी समारोह में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी।
झोलाछाप के खिलाफ छेड़छानी की रिपोर्ट दर्ज
क्योलड़िया क्षेत्र में एक झोलाछाप के खिलाफ मरीज के साथ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव करुआ साहबगंज के चिश्ती दवाखाना पर थाना हाफिजगंज के गांव देश नगर की महिला दवा लेने गई थी। आरोप है कि झोलाछाप ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की।
पीड़िता ने इस बारे में पति को बताया तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने सीओ चमन सिंह चावड़ा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने इसरार व इकरार निवासी करुआ साहबगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।