{"_id":"63e8cf2609768595310b189c","slug":"molester-broke-the-marriage-of-the-girl-by-sending-an-obscene-video-in-bareilly-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोहदे ने आपत्तिजनक वीडियो भेज तुड़वाई युवती की शादी, अब दे रहा गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोहदे ने आपत्तिजनक वीडियो भेज तुड़वाई युवती की शादी, अब दे रहा गोली मारने की धमकी
Sun, 12 Feb 2023 05:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:06 PM IST
सार
शोहदे ने युवती को ब्लैकमेल किया। उसकी शादी तुड़वा दी। अब गोली मारने की धमकी दे रहा है। युवती के पिता ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में शोहदे की करतूत से एक युवती का रिश्ता टूट गया। अब वह उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता रामपुर गार्डन का रहने वाली है। उसका आरोप है कि एक शोहदा काफी समय ब्लैकमेल कर गोली मारने की धमकी दे रहा है। इससे वह दहशत में है। उसने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
शोहदे की हरकतों से परेशान होकर युवती के पिता ने बेटी की शादी हल्द्वानी में तय कर दी थी। लेकिन शोहदे ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर युवती के होने वाले ससुराल वालों को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो शेयर कर दिए, जिससे युवती का रिश्ता टूट गया। इसके बाद शोहदा युवती को मैसेज कर लगातार परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती के पिता ने शोहदे के परिजनों से शिकायत की तो वह उनसे अभद्रता करने लगा। उसकी हरकतों से युवती और उसका परिवार परिवार है। युवती के पिता की ओर से रामपुर गार्डन निवासी आरोपी शुभम अग्रवाल और संजय अग्रवाल के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन