{"_id":"699f690c81c3b85a4e0165d7","slug":"modern-facilities-will-be-available-in-the-new-townships-of-bda-and-housing-development-bareilly-news-c-4-vns1074-833435-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीडीए और आवास विकास की नई टाउनशिप में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीडीए और आवास विकास की नई टाउनशिप में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Thu, 26 Feb 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और उप्र आवास एवं विकास परिषद ने शहर को स्मार्ट सिटी का वास्तविक मॉडल देने के लिए नई टाउनशिप का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। पीलीभीत रोड और परसाखेड़ा में प्रस्तावित ये टाउनशिप न केवल शहर की आवासीय जरूरतों को पूरा करेंगी, बल्कि भविष्य के बरेली की भव्य तस्वीर भी पेश करेंगी।
इन योजनाओं की खासियत इनका आधुनिक ढांचा है। यहां बसने वाले लोगों को बिजली के लटकते तारों और जर्जर खंभों से मुक्ति मिलेगी। पूरी विद्युत लाइन भूमिगत होगी। निवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुगम आवागमन के लिए चौड़े पाथ वे, वॉकिंग ट्रैक और हर सेक्टर में हरित पार्क विकसित किए जाएंगे। चौड़ी सड़कें, अत्याधुनिक सीवर सिस्टम इस परियोजना को अन्य कॉलोनियों से अलग बनाएंगे।
यह कदम उन कॉलोनाइजरों पर भी प्रहार है, जो बिना किसी मानक के अवैध बस्तियां बसाकर शहर के स्वरूप को बिगाड़ रहे हैं।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि व्यवस्थित टाउनशिप विकसित करने के साथ ही अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा अभियान भी चलाया जाएगा। इससे जहां आम जनता के साथ धोखाधड़ी रुकेगी, वहीं शहर का विस्तार भी सुनियोजित ढंग से हो सकेगा।