फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mob beat up girl mistaking her to be a drone chor in Bareilly

UP: बरेली में युवती को चोर समझकर पीटा, हाथ जोड़ मांगती रही रहम की भीख, भीड़ ने एक न सुनी; चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 01:11 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में ड्रोन और चोरों को लेकर उड़ी अफवाह कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसका खामियाजा रात में निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में शुक्रवार रात भीड़ ने चोर समझकर एक युवती की पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Mob beat up girl mistaking her to be a drone chor in Bareilly
भीड़ ने युवती को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में शुक्रवार रात भीड़ ने एक युवती की पिटाई कर दी। युवती ने लोगों से हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगी। उसने कहा कि वह नेपाल की निवासी है और नोएडा से नौकरी के सिलसिले में बरेली आई है। यहां एक परिचित युवक रात में उसे अपने घर ले आया। युवक के साथ उसका फुफेरा भाई भी घर में मौजूद था। 

विज्ञापन


इसी दौरान किसी की कॉल आने पर युवती मोबाइल फोन लेकर छत पर चली गई, तभी ड्रोन व चोर की अफवाह में गश्त लगाते घूम रहे मोहल्ले के लोगों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। डर के चलते युवती छत से कूद गई, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। भीड़ ने युवती को पकड़ लिया। चोटी पकड़कर युवती को पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रेमिका के लिए बीवी का कत्ल: अधूरी रह गई मन्नत की ख्वाहिश, ओमसरन ने किया था ये वादा; बरेली हत्याकांड की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती है। कहता है कि प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। वीडियो में एक युवक उसकी चोटी पकड़े दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पीड़ित युवती रेशम सिंह व विनय गंगवार के बुलाने पर यहां आई थी। वह रात करीब डेढ़ बजे छत पर फोन पर बात कर रही थी। तभी मोहल्ले के लोगों ने चोर आने का शोर मचा दिया। युवती छत से नीचे कूद गई। उसके पैर में चोट आई है। इस प्रकरण में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

भोजीपुरा इलाके में पिटाई से व्यक्ति की मौत 
जिले में ड्रोन और चोरों को लेकर उड़ी अफवाह कम होने का नाम नहीं ले रही है। कस्बों-गांवों में भीड़ अक्सर रात में लोगों को पकड़कर पीट रही है। बृहस्पतिवार को भोजीपुरा में भीड़ के हमले में जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

युवक को चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव उदरनपुर में बृहस्पतिवार रात ससुराल जा रहे युवक को ग्रामीणों ने चोर-चोर चिल्लाकर पकड़ लिया था। उसे खंभे से बांधकर जमकर पिटाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। कुछ खुराफातियों ने पिटाई के वीडियो संग इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस मामले में सात नामजद समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बर्बरता से गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार, हाथ-पैर तोड़े... लिवर भी फटा

ड्रोन की अफवाह फैलाने का आरोपी गिरफ्तार
रिठौरा कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हाफिजगंज पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में रिठौरा चौकी इंचार्ज वैभव गुप्ता, दीवान ज्ञानेश कुमार ने अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस की टीम ने सोशल मीडिया पर ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने के आरोप में नई बस्ती निवासी युवक शाहिद रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed