Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mo Younis' effigy burnt, ambulance stuck in traffic jam

Bareilly News: मो.यूनिस का पुतला फूंका, जाम में फंसी एंबुलेंस

Wed, 24 Dec 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mo Younis' effigy burnt, ambulance stuck in traffic jam
आंवला/बहेड़ी/नवाबगंज/ मीरगंज। कस्बे में हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री यूनिस का पुतला दहन किया। इस दौरान पुरैना तिराहे पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने मौके से निकलवाया। इस दौरान दुर्गेश सक्सेना, आशीष हिंदू, रामवीर प्रजापति, उषा सतीजा, जयदीप पारासरी, अवनेश शंखधार आदि मौजूद रहे। बहेड़ी में बांग्लादेश में दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बहेड़ी में मंगलवार को प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग की। मीरगंज में भी विश्व हिंदू परिषद/ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरुद्ध नगर में नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संवाद
विज्ञापन


महिला सुरक्षा एवं वात्सल्य केंद्र का उद्घाटन किया

शाही। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार को थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित महिला सुरक्षा केंद्र एवं वात्सल्य केंद्र का उद्घाटन किया। पुलिस स्टाफ को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। थाने पर आने वाली पीड़िताओं को सम्मानजनक व्यवहार करके त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना परिसर को खूब सजाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed