फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MNREGA worker said Sir I will not be able to pay maintenance allowance you send me to jail In Bareilly

UP: मनरेगा मजदूर बोला- जज साहब!... नहीं दे पाऊंगा भरण पोषण भत्ता, आप मुझे भेज दो जेल; बताई चौंकाने वाली वजह

Wed, 24 Apr 2024 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

अदालत में मनरेगा मजदूर ने कहा है कि वह पत्नी और बच्ची का भरण पोषण भत्ता नहीं दे पाएगा। क्योंकि वह मजदूरी करता है। उसने कहा कि जज साहब आप मुझे जेल भेज दो।

विज्ञापन
MNREGA worker said Sir I will not be able to pay maintenance allowance you send me to jail In Bareilly
MNREGA worker - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजदूरी करने वाले युवक ने पत्नी व बच्ची के भरण-पोषण के लिए 3.11 लाख रुपये नहीं दिए। इस पर अदालत ने रिकवरी वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को जब युवक को पकड़ा तो उसने साफ कह दिया कि मजदूरी करता हूं, इतने रुपये नहीं दे पाऊंगा। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शेरगढ़ क्षेत्र के युवक का निकाह 2015 को देवरनिया क्षेत्र की युवती से हुआ था। उसकी एक बच्ची भी है। विवाहिता ने 29 सितंबर 2017 को दहेज का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें तीन अप्रैल 2018 को समझौता हो गया। इसके बाद विवाहिता ससुराल लौट आई। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवक फिर भी नहीं सुधरा और विवाहिता के साथ मारपीट की। इसके बाद 31 अक्तूबर 2018 को फिर विवाहिता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता ने पारिवारिक न्यायालय में भरण-पोषण का वाद दायर किया। पति की तरफ से अदालत में उसका मनरेगा कार्ड लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि वह मजदूरी करता है। न्यायालय ने 12 दिसंबर 2018 से 20 जून 2023 तक प्रतिमाह 5500 रुपये भरण पोषण भत्ते के रूप में विवाहिता को देने के आदेश दिए। पति ने एक बार भी रुपये नहीं दिए। 2023 में अदालत ने सात हजार रुपये प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता कर दिया, लेकिन पति ने नहीं दिया। 

3.11 लाख रुपये भरण पोषण का बकाया होने पर अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय कक्ष संख्या एक की तरफ से रिकवरी वारंट जारी कर दिया गया। शेरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को युवक को पकड़ लिया। 

 

उससे भरण पोषण के 3.11 लाख रुपये भुगतान करने को कहा तो उसने पुलिस से कहा कि मजदूरी करके किसी तरह पेट भर पाता है, इतने रुपये नहीं दे पाएगा। चाहें तो जेल भेज दो। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महज 30 दिन रहेगा जेल में
इंस्पेक्टर शेरगढ़ राजाबाबू मिश्रा ने बताया कि रिकवरी वारंट का पता चलने पर मजदूर दिल्ली चला गया था। पता चला कि वह यहां आया हुआ है तब मंगलवार को उसे पकड़ लिया गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐसे मामलों में करीब 30 दिन तक आरोपी को जेल में रहना होता है। इसके बाद वह स्वयं ही छूट जाएगा। वहीं विवाहिता के अधिवक्ता शोएब ने बताया कि युवक के जेल में जाने के बाद भी रिकवरी बरकरार रहेगी। जेल से आने के बाद दोबारा उसका वारंट बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed