{"_id":"5fa1a55d8ebc3e9bf623775b","slug":"mlc-elections-6200-voters-of-bareilly-will-vote-at-23-booths-bareilly-news-bly425683778","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनावः 23 बूथ पर बरेली के 6200 वोटर करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनावः 23 बूथ पर बरेली के 6200 वोटर करेंगे मतदान
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिसंबर को वोटिंग, एक बूथ पर नहीं पड़ेंगे एक हजार से ज्यादा वोट
विज्ञापन
5-12 नवंबर तक होंगे नामांकन, 13 को जांच और 17 तक होगी नाम वापसी
बरेली। एमएलसी चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के लिए मंगलवार को कमिश्नर दफ्तर में बैठक हुई। एमएलसी चुनाव में 111 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। बरेली जिले में 23 बूथ बनाए गए हैं।
शासन ने एमएलसी चुनाव के लिए 1 दिसंबर की तारीख घोषित कर दी है। मंगलवार को कमिश्नर के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। 5 से 12 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन करा सकते हैं। 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी नाम वापस ले सकता है। एक दिसंबर को एमएलसी चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मतदान के लिए बरेली और मुरादाबाद मंडल में 37 हजार 500 वोटरों के लिए 111 बूथ बनाए जाएंगे। बरेली जिले में 6200 वोटरों के लिए 23 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर एक हजार से ज्यादा वोट नहीं पडेंगे। अगर कहीं एक हजार से ज्यादा वोट हैं तो वहां दूसरा मतदान केंद्र बनेगा। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए अधिकतम दूरी 16 किलोमीटर निर्धारित की गई है। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए अमूमन पांच लोगों की ही सीमा निर्धारित होती है लेकिन इस बार कोरोना को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश का इंतजार है। उसी के मुताबिक नामांकन कराया जाएगा। बैठक में कमिश्नर रणवीर सिंह के अलावा डीएम नितीश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, एसएसपी रोहित सजवाण आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
5-12 नवंबर तक होंगे नामांकन, 13 को जांच और 17 तक होगी नाम वापसी बरेली। एमएलसी चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के लिए मंगलवार को कमिश्नर दफ्तर में बैठक हुई। एमएलसी चुनाव में 111 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। बरेली जिले में 23 बूथ बनाए गए हैं।