फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MLC election booths dominated ruling leader

एमएलसी चुनाव में मतदान केंद्रों पर हावी रहे सत्ताधारी नेता

Fri, 04 Mar 2016 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 04 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
MLC election booths dominated ruling leader
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रामपुर-बरेली स्थानीय निकाय सीट पर हुए चुनाव में सत्ताधारी सपा के नेताओं ने अपने प्रत्याशी घनश्याम लोधी को वोट दिलाने में मतदान के दौरान कोई कसर बाकी नहीं रखी। जबकि भाजपा नेता शहर में ही सिमटे रहे। सपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, फरीदपुर विधायक सियाराम सागर, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम और पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव समेत कई नेताओं ने पोलिंग स्टेशनों तक जाकर मोर्चा संभाला। कई ब्लाक प्रमुख भी बस्ते डालकर जमे रहे। कुछ स्थानों पर सत्ता की हनक ङी देखने को मिली। भाजपा के बड़े नेता शहर में तो मुस्तैद दिखाई दिए लेकिन ब्लाकों में नहीं। कुछ ब्लाकों में भाजपा प्रत्याशी का बस्ता भी नहीं दिखा। भुता ब्लाक में वीरपाल, सियाराम, महिपाल, ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह काफी देर तक डटे रहे। भाजपा प्रत्याशी पीपी सिंह की ओर से सपा का बिस्तर पोलिंग स्टेशन के नौ मीटर के दायरे में लगे होने पर आपत्ति दर्ज कराई। आयोग को शिकायत करके कहा कि पास में बिस्तर लगाकर सपा नेता वोटरों को धमकाने में लगे थे। रामनगर ब्लाक के मतदान केंद्र पर भी सपा जिलाध्यक्ष मोर्चा संभालने पहुंचे। आलमपुर जाफराबाद ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी ने अपना एजेंट न बनने देने का आरोप सपा पर लगाया। यहां सपा के प्रमुख आदेश यादव गुड्डू डटे रहे। शेरगढ़ ब्लाक में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम पर वोटरों को बरगलाने का आरोप लगाया गया। इसकी भी शिकायत आयोग से भाजपा ने की है। नगर निगम के पोलिंग बूथ पर भी सपाइयों ने मोर्चा संभाला। महानगर अध्यक्ष जफर बेग, मेयर डॉ. तोमर और प्रमोद बिष्ट आदि नेता कई सभासदों के साथ डटे रहे।
विज्ञापन


संजय वोट डलवाते रहे
जिला पंचायत में  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह पूरे समय तक डटे रहे। वह कई सदस्यों के वोट अंदर जाकर डलवाते दिखाई दिए। बहेड़ी में विधायक अताउररहमान ने मोर्चा संभाला तो मीरगंज में हाजी गुड्डू समेत कई सपा नेता डटे रहे। फरीदपुर, नवाबगंज, क्यारा में भी सपा नेता मोर्चा संभाले दिखाई दिए। वहीं, भाजपा नेता सिर्फ नगर निगम पर ही नजर आए। यहां पड़े बिस्तर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के अलावा शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार कुछ देर बैठने के बाद चले गए।
विज्ञापन


95.16 फीसदी मतदान हुआ
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रामपुर-बरेली स्थानीय निकाय सीट के लिए बृहस्पतिवार को 95.16 फीसदी मतदान हुआ। 4243 वोटरों में से  बरेली में 2120 और रामपुर में  83 ने मतदान नहीं किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ से सायं चार बजे तक मतदान हुआ। दोनों जिलों में सपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी और भाजपा प्रत्याशी पीपी सिंह के बीच मुकाबला नजर आया। आईएमसी समर्थित माधवी साहू भी मीरगंज समेत कुछ बूथों पर दिखाई दीं। छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना छह को होगी
एमएलसी के लिए मतपेटियां सील करके शहर के संजय कम्यूनिटी हाल में रखवा दी गई हैं। यहां रविवार छह मार्च को सुबह आठ बजे से मतणना शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कराई हैं।
 
कहां कितने पड़े वोट
मतदान केंद्र                कुल वोट            पड़े वोट
जिला पंचायत                64                59
नगर निगम                    74                73
क्यारा ब्लाक                119                109
भोजीपुरा ब्लाक            168                168
नवाबगंज तहसील        233                226
शेरगढ़ ब्लाक                188                179
भुता ब्लाक                    160                155
मीरगंज ब्लाक                 145             142
फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक     157            151
रिठौरा नगर पंचायत            13                13
फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत     11          11
मझगवां ब्लाक                  178         156
शीशगढ़ किसान हाईस्कूल     16             16
बहेड़ी तहसील                 201             183
रामनगर ब्लाक                 160             147
भदपुरा ब्लाक                 127            127


मरीजों पर भारी पड़ा मतदान
रामनगर ब्लाक में एमएलसी मतदान के चलते यहां पीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पुलिस कर्मियों ने ब्लाक गेट के अंदर ही नहीं घुसने दिया। पुलिस कर्मियों ने अस्पताल बंद बताकर कई मरीजों को लौटा दिया। ब्योधन से आई विमला देवी की हालत काफी खराब थी। उनके परिजनों ने पुलिस कर्मियों से काफी विनती की लेकिन एक नहीं सुनी गई। ऐसे ही रेवती, संग्रामपुर के कई मरीज वापस कर दिए गए। जबकि अस्पताल खुला था। भुता ब्लाक के 17 गांव के प्रधानों के वोट शपथ न हो पाने की वजह से नहीं बन सके। इससे वह एमएलसी चुनाव में मतदान से वंचित रह गए। मतदान के समय गेट पर दो महिला कर्मचारियों ने महिला वोटरों की तलाशी के बाद ही वोट डालने दिया। वहीं शीशगढ़ स्थित किसान हाईस्कूल में बनाए गए किसान जूनियर हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर सभी 16 वोट सुबह 11.20 बजे तक ही पड़ गए। बहेड़ी तहसील में बसपा नेता व नगर पालिका के चेयरमैन अंजुम रशीद ने अपने मत का प्रयोग नही किया।

वीआईपी भी पहुंचे वोट डालने
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, मेयर डॉ. आईएस तोमर, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने नगर निगम में वोट डाले। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और अध्यक्ष संजय सिंह ने जिला पंचायत में मतदान किया। यहां पीलीभीत की सांसद मेनका गांधी, स्नातक कोटे के एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और शिक्षक विधायक संजय मिश्रा  वोट डालने नहीं आए। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने क्यारा ब्लाक कार्यालय में और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने मझगवां ब्लाक में मतदान किया। बिथरीचैनपुर विधायक वीरेंद्र सिंह ने बिथरी ब्लाक में वोट डाला। नवाबगंज तहसील में पूर्व मंत्री विधायक भगवत सरन ने और बहेड़ी तहसील में विधायक अताउररहमान ने वोट डाला।


आजम, डा. नैपाल, डा. फात्मा ने भी डाले वोट
रामपुर। विधान परिषद (स्थानीय निकाय) की रामपुर-बरेली सीट पर बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। जिले में 94.62 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चमरौवा विकास खंड कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर नगर विकास मंत्री आजम खां और उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य डा. तजीन फात्मा ने वोट डाले। भाजपा सांसद डा. नैपाल सिंह ने भी यहां मतदान किया। वोटिंग के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed