फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MJPRU Exams will be held from today amidst winter vacation

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: शीतकालीन अवकाश के बीच परीक्षाएं कल से, शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी चुनौती

Wed, 01 Jan 2025 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 05:46 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एक से आठ जनवरी शीतकालीन अवकाश है। इस बीच बृहस्पतिवार को स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 

विज्ञापन
MJPRU Exams will be held from today amidst winter vacation
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शीतकालीन अवकाश के बीच बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो जाएंगी। इस बीच बड़ी संख्या में शिक्षकों के अवकाश पर होने से परीक्षाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विश्वविद्यालय ने अवकाश के बीच ड्यूटी करने वालों शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की परीक्षाएं 11 दिसंबर से तीन पालियों में कराई जा रही हैं। 24 दिसंबर की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए सात दिनों का शीतकालीन अवकाश दिया गया। इसकी परीक्षाएं दो जनवरी से दोबारा कराई जाएंगी। सबसे बड़े केंद्र बरेली कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह के अनुसार पहली पाली में 41 व दूसरी पाली में 700 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर शिक्षकों की ड्यूटी की व्यवस्था पूरी होने की बात कॉलेज स्तर से कही जा रही है। 
विज्ञापन


UP News: बरेली में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अन्य संबद्ध कॉलेजों को शीतकालीन अवकाश होने से शिक्षकों के ड्यूटी पर आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार एक से आठ जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में परीक्षाएं पूर्व कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। इसमें ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को एक दिन की ड्यूटी के बदले एक प्रतिकर अवकाश दिया जाएग।

चार जनवरी से होगी परास्नातक की परीक्षाएं
चार जनवरी 2025 को स्नातक की परीक्षाओं के साथ परास्नातक की परीक्षा भी शुरू हो जाएंगी। इसमें पहले दिन विद्यार्थी एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, गणित, पर्यावरण विज्ञान व एमए, एमकॉम के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली पाली का समय सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे व दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed