फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA bulldozer ran on five illegal colonies in Bareilly news in hindi

UP News: बरेली में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली

Wed, 01 Jan 2025 10:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 10:53 AM IST
सार

Bareilly News in Hindi: बरेली में मंगलवार को अवैध तरीके से विकसित की जा रही पांच कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इससे कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। इससे पहले भी शहर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो चुकी है। 

विज्ञापन
BDA bulldozer ran on five illegal colonies in Bareilly news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बदायूं रोड की पांच अवैध कॉलोनियों पर मंगलवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की। इसकी निगरानी करने के लिए बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए भी पहुंचे। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बनाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष बताया कि राजेश मौर्य, बीहू शर्मा, गजेंद्र पटेल आदि लाल फाटक रोड दूरदर्शन टावर के सामने लगभग 8000 क्षेत्रफल में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कॉलोनी के लिए सड़क बना रहे थे। लाल फाटक रोड पर ही सुलेमान, गजेंद्र पटेल की ओर से करीब सात हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी के लिए स्थल विकास किया जा रहा था। दोनों जगह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में हुई भी कार्रवाई
दोनों कॉलोनियों के निर्माण कार्य ध्वस्त करने के बाद टीम थाना कैंट क्षेत्र में पहुंची। यहां पर लगभग 4000 वर्ग मीटर में अब्दुल, गजेंद्र पटेल ने अवैध तरीके से कॉलोनी के लिए विकास कार्य कराए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में ही अंकुर पाराशरी ने 20000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल व लक्ष्मी नारायण ने 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थल विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सभी कॉलोनियों के स्थल विकास के निर्माण कार्यों को गिरा दिया गया है। निर्माण स्थल को सील किया गया है।  

यहां भी चल चुका है बुलडोजर 

  • 27 दिसंबर को सीबीगंज और कैंट क्षेत्र में कार्रवाई हुई थी। यहां भी अवैध तरीके से पांच अवैध कॉलोनियों विकसित की जा रही थीं। 
  • 19 दिसंबर को रहपुरा चौधरी में अवैध तरीके से बसाई जा रहीं पांच कॉलोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चला था। 
  • 12 नवंबर को नकटिया नदी के किनारे पहाड़गंज रोड पर बिचपुरी में अवैध कॉलोनी पर बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाया था। 
  • नौ अक्तूबर को छह अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। कॉलोनाइजर पीलीभीत रोड पर रजपुरा माफी, खजुरिया और धौरेरा माफी पर 67 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत किए अवैध कॉलानियों का निर्माण कर रहे थे। 
  • तीन सितंबर को शाहजहांपुर रोड पर दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए गए थे। इसी तरह उड़ला जागीर में चार बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी बनाई गई थी। इन पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed