{"_id":"66b0712caf14c6b48205f6d4","slug":"missing-school-girl-for-two-and-half-months-kept-as-maryam-accused-arrested-in-bareilly-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाबालिग छात्रा को किया अगवा, मरियम बनाकर रखा साथ, आरोपी सलमान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाबालिग छात्रा को किया अगवा, मरियम बनाकर रखा साथ, आरोपी सलमान गिरफ्तार
Mon, 05 Aug 2024 12:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:16 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ढाई महीने से लापता था। पुलिस ने उसे तलाश कर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। उसने छात्रा को किराये के मकान में रखा था।
विज्ञापन
आरोपी सलमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र से ढाई महीने पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने तलाश कर लिया है। उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय के आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया गया है। वह छात्रा को बदले नाम की पहचान के साथ रख रहा था।
विज्ञापन
नौ मई की रात छात्रा अपने घर से कहीं चली गई थी। बाद में पता लगा कि सीबीगंज थाना क्षेत्र का निवासी सलमान उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। छात्रा के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश रही थी। नाथ नगरी सुरक्षा समूह के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि सलमान ने किराये के मकान में उसे रखा था। वहां उसका नाम मरियम बता रखा था और वह दूसरे समुदाय की पहचान के साथ जी रही थी। आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया। थाना प्रभारी सतीश राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन