फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missing person's body found in wheat field

Bareilly News: लापता व्यक्ति का गेहूं के खेत में मिला शव

Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Missing person's body found in wheat field
फाइल फोटो मृतक खेमकरन लाल रोते बिलखते परिजन जांच करती फोरेंसिक टीम
दुनका/मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई से 24 मार्च से लापता चल रहे व्यक्ति का शव रविवार को चार किमी. दूर खेत के पास से मिला है। घटनास्थल से तीन पानी की बातलें, प्लास्टिक के गिलास व तीन कागज की थैली मिली हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद ने शव को देखकर उसकी पहचान अपने भाई 40 वर्षीय खेमकरन के रूप में की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दरअसल, 24 मार्च को उक्त ग्रामीण अपने घर से शाम पांच बजे लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने 27 मार्च को शाही थाने में अपने भाई के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह ईश्वरी प्रसाद को किसी व्यक्ति ने दुनका के जंगल में गेहूं के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने भाई के रूप में की है।सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह तोमर अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। टीम को मौके से बरामद पानी की तीन बोतलें, दो शराब के पौव्वे, प्लास्टिक के गिलास और जहर के दो पाउच मिले। थोडी देर बाद सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी मौके पर पहुंचें और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। परिवार के लोग किसी से रंजिश होने से मना कर रहे हैं, लेकिन खेमकरन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन भाइयों में था छोटा
खेमकरन तीन भाईयों में छोटा था। मृतक की पत्नी जावित्री देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र सूरजपाल और विकास हैं। उसके पति की किसी ने हत्या कर शव जंगल के पास खेत में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कहासुनी से नाराज होकर गया था खेमकरन

प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि खेमकरन पत्नी से कहासुनी से नाराज होकर घर से आया था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो मृतक खेमकरन लाल रोते बिलखते परिजन जांच करती फोरेंसिक टीम

फाइल फोटो मृतक खेमकरन लाल रोते बिलखते परिजन जांच करती फोरेंसिक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed