{"_id":"57c9d5dd4f1c1b3d782cccbe","slug":"missing-from-the-district-hospital-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से मरीज लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से मरीज लापता
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक शुक्रवार को लापता हो गया। उसकी मां ने कोतवाली में शिकायत कर अपहरण की आशंका जताई है। वृद्ध महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए देर तक कोतवाली में बिलखती रही। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के माली मोहल्ला निवासी चंद्रकली के मुताबिक उसके बेटे चरनसेन की पत्नी की एक व्यक्ति से दोस्ती है। शनिवार 27 अगस्त को पत्नी और उसके दोस्त ने मिलकर चरनसेन को पीटकर घायल कर दिया था। इस कारण चरनसेन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को चंद्रकली बेटे को देखने जिला अस्पताल पहुंची तो चरनसेन वहां नहीं मिला। उसने जिला अस्पताल कर्मियों से पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। अपराह्न करीब ढाई बजे चंद्रकली बेटे के गायब होने की शिकायत करने कोतवाली पहुुंची। उसने रोते हुए पुलिस को पूरी घटना बताई। कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। इसकी वायरलेस पर सूचना भी प्रसारित करा दी गई है।