{"_id":"61141ce28ebc3e7ca53a181a","slug":"missing-four-year-old-child-recovered-from-fort-bareilly-news-bly4561190191","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला से लापता चार साल का बच्चा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला से लापता चार साल का बच्चा बरामद
विज्ञापन
अपनी मां की गोद में लापता देव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में भटकते मिलने पर सेटेलाइट के दंपती ने रख लिया
विज्ञापन
अखबारों में खबर छपी तो पुलिस को दी सूचना
बरेली। किला इलाके से गायब हुआ चार वर्षीय बच्चा देव बुधवार को बरामद हो गया। बाजार में भटकते देखकर सेटेलाइट के पास रहने वाले टोड़ी सिंह ने उसे अपने घर में रख लिया था। बुधवार को समाचारपत्र में उसकी खबर छपी देखी तो पुलिस को सौंप दिया।
किला छावनी में रहने वाली प्रीति यादव आठ अगस्त को काम पर जा रही थीं। उस समय उनका चार वर्षीय बेटा देव पड़ोस में रहने वाली महिला के 10 वर्षीय बेटे के साथ किला पुल पर खेल रहा था। तब उन्होंने पड़ोसी के बेटे को डांटा और देव को घर पहुंचाने को कहा। मगर इसके बाद देव लापता हो गया। इस मामले में किला थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को देव के परिजन ने आईजी रमित शर्मा से भी शिकायत की। इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह के साथ क्षेत्र के सीसीटीवी की जांच शुरू कराई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में बच्चा किला बाजार में भटकता दिखा तो पुलिस ने उसके फोटो शहर के तमाम व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार शाम सेटेलाइट के पास रहने वाले टोड़ी सिंह ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि बच्चा उन्हें बाजार में भटकता मिला था। वह अपने घरवालों के बारे में नहीं बता पाया तो वे लोग उसे अपने घर ले आए। इसके बाद पुलिस ने दंपती से बच्चे को लेकर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अखबारों में खबर छपी तो पुलिस को दी सूचना बरेली। किला इलाके से गायब हुआ चार वर्षीय बच्चा देव बुधवार को बरामद हो गया। बाजार में भटकते देखकर सेटेलाइट के पास रहने वाले टोड़ी सिंह ने उसे अपने घर में रख लिया था। बुधवार को समाचारपत्र में उसकी खबर छपी देखी तो पुलिस को सौंप दिया।