फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   misdeeds accused arrested after one month in Bareilly

UP: बरेली में दुष्कर्म का आरोपी एक माह बाद गिरफ्तार, सिटी स्टेशन के पास एटा की किशोरी से की थी दरिंदगी

Wed, 30 Apr 2025 10:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 10:18 AM IST
सार

बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक महीने पहले एटा की किशोरी से दरिंदगी की गई थी। वह बदहवास हालत में परिजनों को मिली तो उन्हें पूरी घटना बताई। हालांकि वह आरोपी को पहचान नहीं पाई थी। वहीं एक माह बाद जीआरपी ने दावा किया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
misdeeds accused arrested after one month in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिटी रेलवे स्टेशन पर एटा की 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को एक माह बाद जीआरपी ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला बरेली पहुंचकर घटना का खुलासा करेंगे। मंगलवार देर रात तक जीआरपी आरोपी से पूछताछ करती रही। उसने दुष्कर्म की बात कबूल की है। 

विज्ञापन


एटा के एक मोहल्ले की किशोरी 27 मार्च को परिवार के साथ तीर्थयात्रा से लौट रही थी। टनकपुर से बरेली सिटी आने के बाद इन लोगों को रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस से कासगंज जाना था। बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस रात 8:30 बजे के बाद आई तो यह सभी लोग प्लेटफार्म नंबर तीन से ट्रेन में चढ़ गए। कोच में जाने के बाद पता लगा कि वह स्लीपर के स्थान पर एसी कोच में आ गए हैं। गलत कोच में आने के बाद यह सभी लोग उतर गए, इसी दौरान ट्रेन चल दी। 14 वर्षीय किशोरी कोच में ही रह गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बच्चों को ससुराल में छोड़ा... इसलिए पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हुई इरम; दर्दनाक है इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने तलाश की तो काफी देर के बाद वह मढ़ीनाथ के आउटर की ओर बदहवास स्थिति में मिली। उसने बताया कि ट्रेन से उतरते ही उसको एक लाल शर्ट पहले व्यक्ति ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को रात में ही भर्ती कराया गया। जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस की कई टीमें भी आरोपी की तलाश में जुट गईं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एक माह बाद मंगलवार रात 11 बजे जीआरपी ने आरोपी को जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच से गिरफ्तार कर लिया।  

मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है आरोपी
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मूल रूप से एटा के पड़ोसी जिले कासगंज का रहने वाला है। कुछ समय से वह टनकपुर में रह रहा है। 27 मार्च को टनकपुर-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेन में वह भी टनकपुर से बरेली सिटी तक आया था। इसके बाद एटा की किशोरी के परिवार के साथ वह भी रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस में सवार हुआ था। इंस्पेक्टर जीआरपी जावेद खान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। किशोरी से उसकी शिनाख्त कराई जाएगी।  

प्लेटफार्म नंबर पांच से ही हुई थी बच्ची चुराने के आरोपी की गिरफ्तारी
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से 19 अप्रैल को बच्ची चुराने के आरोपी को जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर पांच से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। तीन दिन में प्लेटफार्म नंबर पांच से यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इसको लेकर भी सवाल उठना लाजिमी है कि बच्ची चोरी का आरोपी और दुष्कर्म का आरोपी जीआरपी को प्लेटफार्म नंबर पांच पर ही घूमते हुए मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed