फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreants threw passenger after looting from Janata Express in Bareilly

बदमाशों ने चलती ट्रेन से यात्री को फेंका: इस हाल में रातभर दर्द से तड़पता रहा युवक, चौंक गए देखने वाले लोग

Thu, 14 Apr 2022 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली 
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली  Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Apr 2022 08:56 PM IST
सार

बरेली में बेखौफ लुटेरों ने जनता एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़कर यात्री से लूटपाट के बाद उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया। इसमें उसके दोनों पैरों के पंजे कट गए। इसी हालत में वह रातभर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। सुबह लोगों ने देखा तो घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
miscreants threw passenger after looting from Janata Express in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

जनता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर देहरादून से अपने घर अयोध्या जा रहे 18 वर्षीय राहुल को लूटने के बाद बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैरों के पंजे कट गए। घायल अवस्था में वह रात भर रेलवे ट्रैक के किनारा पड़ा रहा। गुरुवार सुबह लोगों ने देखा तो एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि जीआरपी लूट से इनकार कर इसे हादसा बता रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती अयोध्या के मीरमऊ निवासी राहुल ने बताया कि वह देहरादून की एक फैक्टरी में दवा के डिब्बे बनाने का काम करता है। वह बुधवार को घर जाने के लिए देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस में सवार हुआ। रात करीब सवा दो बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन यहां से रवाना हुई तो कुछ बदमाश कोच में चढ़ गए। ट्रेन के जंक्शन से आगे बढ़ते ही बदमाशों ने उनकी पिटाई करके बैग और मोबाइल लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपये की नकदी थी। लूटने के बाद बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर वह रेलवे लाइन के किनारे पड़ा रहा। सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। राहुल ने बताया कि उनके दोनों पैरों के पंजे कट गए हैं। जिला अस्पताल की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई, लेकिन गुरुवार शाम तक कोई पुलिसकर्मी उनके बयान लेने नहीं पहुंचा।

शनिवार को मुरादाबाद के पास दो ट्रेनों में हुई थी लूट
ट्रेनों में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को मुरादाबाद के पास गोविंदनगर आउटर के पास भी दो ट्रेनों में लूट हुई थी। फैजाबाद-दिल्ली और लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में असलहे लेकर चढ़े बदमाशों ने 10 से ज्यादा यात्रियों से लूटपाट की थी। बदमाश यात्रियों के पर्स, मोबाइल, नकदी और जेवर आदि लूट ले गए थे। हालांकि जीआरपी ने पांच यात्रियों से ही लूट की बात स्वीकार की थी।

कैंट स्टेशन के पास ट्रेन में फौजी की बेटी के अपहरण की हुई थी कोशिश
कैंट स्टेशन के पास ही हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस के एची कोच में पांच अप्रैल को एक मासूम के अपहरण की कोशिश की गई थी। गया निवासी फौजी शैलेंद्र परिवार के साथ इस ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहे थे तभी एक बदमाश ने उनकी तीन साल की बेटी को बर्थ से उठा लिया और भागने लगा था, लेकिन शैलेंद्र ने बच्ची को उससे छीन लिया था। आरपीएफ अब तक बदमाश का कोई पता नहीं लगा सकी है।

ये बोले जिम्मेदार
यात्री जनता एक्सप्रेस में पायदान पर यात्रा कर रहा था। नींद के झोंके में ट्रेन से गिर गया। उसके पैरों में चोट लगी है। लूटपाट की बात गलत है।
- अमीराम सिंह, इंस्पेक्टर, जीआरपी बरेली जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed