फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants robbed businessman at gunpoint

Bareilly News: व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे के दम पर की लूट

Sun, 22 Sep 2024 07:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed businessman at gunpoint
एक बाइक पर तीन बदमाश थे सवार, पुलिस ने की छानबीन, नहीं मिले आरोपी
विज्ञापन

हाफिजगंज। पत्नी व बच्चों के साथ घर जा रहे मोबाइल विक्रेता की बाइक रोककर बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी की पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के लिए छानबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला ।

थाना हाफिजगंज के गांव परेबा कुर्मियान निवासी अशोक कुमार कस्बा रिठौरा में मोबाइल की दुकान चलाते है। शनिवार को रिश्तेदारी में से उनकी पत्नी लौट कर आई और मोबाइल विक्रेता की दुकान पर ही रुक गई। शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद करने के बाद बाइक से मोबाइल विक्रेता अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चों के साथ गांव जा रहे थे। तभी काशी धर्मपुर मार्ग पर नदी के करीब पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आ गए। विक्रेता की कनपटी पर तमंचा तानकर उसकी पत्नी से सोने के जेवर लूट ले गए। इसके बाद बदमाश मोबाइल विक्रेता की बाइक की चाबी लेकर हाईवे की ओर फरार हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार, सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छानबीन की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed