फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants looted a car on the city bypass

Bareilly News: शहर के बाईपास पर बदमाशों ने कार लूटी

Wed, 17 Jul 2024 06:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted a car on the city bypass
बदायूं। शहर के बाईपास पर मंगलवार रात कार लूट ली गई। घटना के साढ़े तीन घंटे बाद भी न तो लुटेरे हाथ आए न ही कार मिल सकी है। पुलिस की टीमें लगाईं गईं हैं। पुलिस फिलहाल घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

कासगंज के पटियाली निवासी मोहित गुप्ता अपनी कार किराये पर चलाते हैं। वह कासगंज से आए थे और शहर के एक निजी अस्पताल में एक मरीज छोड़कर मंगलवार रात करीब आठ बजे शहर के बाइपास से होकर वापस जा रहे रहे थे। बाइपास के निकट तीन चार लोग खड़े थे। उन्होंने हाथ देकर कार रुकवाई। इसके बाद तमंचे का भय दिखाकर कार छीन ली और जेब खाली करा ली। मोहित ने बताया कि उसने यात्री समझ कर कार रोकी थी, लेकिन वे लुटेरे निकले। उसने किसी तरह पुलिस को सूचना दी, जिससे इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मोहित की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की छानबीन चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed