फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreants looted a bag full of cash and jewellery from a jeweler in Budaun

बरेली में हाईवे पर लूट: बदायूं के सराफ का नकदी-जेवर से भरा बैग लूटा, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Sun, 01 Dec 2024 11:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 11:10 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के देवचरा में बदायूं हाईवे पर रविवार शाम बदायूं निवासी सराफ से हथियारबंद बदमाशों ने रुपये और जेवर से भरा बैग लूट लिया। बदमाश बदायूं की ओर भाग निकले। भागते वक्त फायरिंग भी की गई। 

विज्ञापन
miscreants looted a bag full of cash and jewellery from a jeweler in Budaun
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार शाम भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में बदायूं निवासी सराफ से हथियारबंद बदमाशों ने रुपये और जेवर से भरा थैला लूट लिया। वारदात बदायूं हाईवे पर हुई, जिसके बाद बाइक सवार बदमाश बदायूं की ओर भाग निकले। सराफ को धमकाने को उन्होंने हवाई फायरिंग भी की। एसएसपी ने मौका मुआयना कर दो टीम गठित की हैं।
विज्ञापन


बदायूं शहर के मोहल्ला नागरान निवासी रोहित गुप्ता की देवचरा की सुनारों वाली गली में राधा माधव ज्वैलर्स नाम से सराफा दुकान है। वह रविवार शाम साढ़े पांच बजे दुकान बंद करके घर जाने को निकले। रोज की तरह वह सड़क के उस पार जाकर बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बस का इंतजार करने लगे। उनके कंधे पर पिट्ठू बैग टंगा था जिसमें कुछ रुपये और करीब डेढ़ से दो लाख कीमत का सोने व चांदी का जेवर रखा था। इसी दौरान पीछे से आए करीब पांच-छह बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन


बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सराफ ने बैग देने में आनाकानी की तो बदमाशों ने तमंचों से तीन राउंड हवाई फायरिंग की। शाम ढले बीच सड़क पर लूट व फायरिंग से दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई। बैग छीनकर बदमाश तेज कदमों से चलते हुए आगे बढ़े और सड़क किनारे खड़ी बाइकों पर बैठकर बदायूं की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित गुप्ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में एसएसपी अनुराग आर्य, सीओ आंवला व भमोरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने पीड़ित व्यापारी से बात की। रोहित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बदमाशों की तलाश करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं। इससे कुछ साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी स्तर से दो टीम का गठन किया गया है। बदायूं की ओर भी तलाश की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed