फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreants entered the house with the intention of looting attacked the woman in Bareilly

Bareilly News: लूट के इरादे से दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, हमला कर महिला को किया घायल

Thu, 31 Jul 2025 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 03:48 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के सनइया धनसिंह में बुधवार को बदमाशों ने दहशत फैला दी। लूट के इरादे में घर में घुसे बदमाशों ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। 

विज्ञापन
miscreants entered the house with the intention of looting attacked the woman in Bareilly
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सनइया धनसिंह में बुधवार दोपहर लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने ईंट, पत्थरों से हमला करके महिला को गंभीर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता के पति ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर थाने के सनइया धनसिंह निवासी धीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी रजनी चौहान घर पर अकेली थीं। दोपहर दो बजे बारिश शुरू होने पर वह छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गईं। उन्होंने देखा कि छत पर चार अज्ञात लोग बैठे हुए हैं। उनको देखकर वह डर गईं और शोर मचाया। 
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। छत पर रखीं ईंट, पत्थर मारकर गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान घर में कई खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे तभी मौका पाकर चारों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed