फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants damage Dr Bhimrao Ambedkar statue tension in the village in Bareilly

बरेली: शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस अलर्ट

Tue, 01 Sep 2026 10:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 01 Sep 2026 10:58 AM IST
सार

बहेड़ी थाना क्षेत्र के भिलैया गांव में सोमवार रात किसी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीओ के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और गांव में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Miscreants damage Dr Bhimrao Ambedkar statue tension in the village in Bareilly
अफसरों को घटना की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भिलैया में शरारती तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा टूटा देखा तो गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन




आंबेडकर पार्क में लगी है प्रतिमा 
ग्राम भिलैया में गांव के बाहर सड़क किनारे करीब तीन बीघा भूमि पर आंबेडकर पार्क बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क की चारदीवारी नहीं है। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पार्क पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा टूटा हुआ है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में नए सर्किल रेट लागू: पांच से 50 फीसदी तक बढ़ी कीमत, औद्योगिक कॉरिडोर के गांवों की भूमि हुई महंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रतिमा का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है। 

ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पार्क की चारदीवारी न होने से इस तरह की घटनाएं होती हैं। प्रशासन से पार्क की सुरक्षा और प्रतिमा की मरम्मत की मांग भी की गई है।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed