फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreants cut the bag of the head constable of ADG office and stole jewellery cash in roadways bus

Bareilly News: एडीजी दफ्तर के हेड कांस्टेबल का बैग काटकर लाखों के जेवर उड़ाए, रोडवेज बस में हुई वारदात

Fri, 19 Apr 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 06:54 PM IST
सार

एडीजी दफ्तर के हेड कांस्टेबल महेश चंद्र को रोडवेज बस में सफर के दौरान शातिरों ने निशाना बनाया। शातिरों ने उनका ट्रॉली बैग काटकर 14 तोला सोना और नकदी निकाल ली। 

विज्ञापन
miscreants cut the bag of the head constable of ADG office and stole jewellery cash in roadways bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रोडवेज बसों में सक्रिय टप्पेबाज और जेबकतरे पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे। एडीजी दफ्तर के हेड कांस्टेबल महेश चंद्र बरेली से बदायूं के सफर में इन्हीं शातिरों का शिकार हो गए। उनका ट्रॉली बैग काटकर 14 तोला सोना और नकदी निकाल ली गई। उन्होंने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुरानी पुलिस लाइन के क्वार्टर में रह रहे महेश चंद्र रघुवंशी एडीजी दफ्तर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। महेश अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने 17 अप्रैल को परिवार के साथ रोडवेज बस से एटा जा रहे थे। महेश बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली बस में बैठे। उन्होंने अपना ट्राली बैग बस की गैलरी में रख दिया था। रामगंगा पुलिस चौकी से पहले तीन युवक से बस से उतर गए, जबकि उन तीनों ने बिनावर का टिकट लिया था। 
विज्ञापन


चुनाव की तस्वीरें: बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपना बैग चेक किया। देखा तो उसका कपड़ा कटा हुआ था। बैग में रखे 14 तोला सोने के जेवर और दो हजार रुपये चोरी हो चुके थे। सुभाषनगर थाने में महेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बस स्टैंड से लेकर रास्तों के सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों के चेहरे पहचानने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed