लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को पीलीभीत-बहेड़ी में मतदान हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर कतार लग गईं। बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने पहले मतदान किया, फिर जलपान किया। लोकतंत्र के महापर्व में जनता के साथ जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। बहेड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने फोटो खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की।
चुनाव की तस्वीरें: बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन