{"_id":"6ae65e9d5be04c50fb0d3282","slug":"miscreants-assaulted-the-narrator-and-her-associates-at-the-event-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103653-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कथा में उपद्रवियों ने कथावाचिका और सहयोगियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कथा में उपद्रवियों ने कथावाचिका और सहयोगियों से की मारपीट
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के वीरपुर गांव स्थित काली देवी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि दबंगों ने कथा वाचिका और उनके सहयोगियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार को नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीरपुर गांव निवासी रणधीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी धार्मिक मन्नत को लेकर गांव के मंदिर पर श्रीमद्भावत कथा का आयोजन कराया था। कथा का छठा दिन था। शुक्रवार रात बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी संध्या शास्त्री कथास्थल पर पहुंचीं।
आरोप है कि कथा शुरू होने के कुछ ही देर बाद गांव के ही मनोज, आकाश, रामरहीम, विनोद, शिवम, गौरव, जगनेश, रिंकू, मनवेश, शिवम, विनोद व विकास समेत कई अन्य लोग पहुंच गए। आरोपियों ने संध्या शास्त्री और उनकी टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथा वाचिका व उनके सहयोगियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें पास के एक बाग में ले जाकर मारपीट और धक्का-मुक्की की। मारपीट में कथा वाचिका संध्या शास्त्री को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद