भाजपा नेता को दी धमकी: आरोपी बोला- मुझे और मेरे भाई को जानते हो... फिर भी नहीं माने तो जान से मार देंगे
बरेली में हिस्ट्रीशीटर आबिद अली के भाई नासिर ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट पूरनलाल लोधी ने सीबीगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर आबिद अली के भाई नासिर के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट कराई है। करीब 25 दिन पुराने घटनाक्रम में आईजी के आदेश पर कार्रवाई हो सकी है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी के फोन पर 31 अगस्त को अंजान नंबर से कई कॉल आईं। पूरनलाल कॉल नहीं रिसीव कर सके तो उन्होंने उस नंबर पर अपनी तरफ से कॉल की। दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने अपना नाम अटरिया गांव निवासी नासिर बताया। नासिर ने कहा कि नेता जी तुम मुझे और मेरे बड़े भाई आबिद अली के बारे में अच्छे से जानते हो। उसके बाद भी हम लोगों के विपक्षी सुभाष लोधी और शौकत की पैरवी कर रहे हो।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: दंत चिकित्सक के बेटा-बेटी पर तेजाब से हमला, हमलावर ने घर में घुसकर की वारदात
नहीं माने तो जान से मार देंगे
नासिर ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। हम लोग जेल जाने से नहीं डरते हैं। हम तुम्हारी छवि खराब कर देंगे और झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। अगर फिर भी नहीं माने तो जान से मार देंगे। नासिर ने अगले दिन दोबारा कॉल की लेकिन पूरनलाल ने कॉल नही उठाया।
पूरनलाल ने आरोप लगाया है कि नासिर ने उनके खिलाफ रंगदारी मांगने की फर्जी शिकायत कराई और झूठी बयानबाजी कर उनकी छवि धूमिल की। नासिर अपने हिस्ट्रीशीटर भाई आबिद के बचाव में उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराना चाहता है। पूरनलाल लोधी ने मुकदमा दर्ज कराया है।