फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mirganj CO will investigate the allegations against suspended SO

Bareilly News: निलंबित एसओ पर लगे आरोपों की जांच करेंगे मीरगंज सीओ

Sun, 05 Jan 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mirganj CO will investigate the allegations against suspended SO
हत्या में दर्ज मामले को गैर इरादतन हत्या में तरमीम करने का है आरोप
विज्ञापन

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाने से निलंबित किए गए एसओ राजेश बाबू मिश्रा एक मुकदमे की विवेचना में खेल करके फंस गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने मीरगंज सीओ अंजनी कुमार तिवारी को मामले की जांच सौंप दी है।

23 अक्तूबर 2024 को फतेहगंज पश्चिमी के गांव रसूला निवासी नन्हेलाल की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। उनके भाई महेंद्र पाल ने गांव निवासी अलीमुद्दीन पर रिपोर्ट कराई थी। बताया था कि अलीमुद्दीन गांव के खड़ंजे पर तेजी से ट्रैक्टर दौड़ाता था। इससे बच्चों के कुचलने का डर रहता था। नन्हेलाल ने उसका विरोध किया तो अलीमुद्दीन ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि एसएसपी के निर्देश पर लिखे गए हत्या के मामले को विवेचना में एसओ रहे राजेश मिश्रा ने गैर इरादतन हत्या में बदल दिया। जानकारी पर एसएसपी अनुराग आर्य ने एसओ की भूमिका की जांच सीओ को दे दी है। मामला फिर हत्या में तरमीम करा दिया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed