फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minor murder case parents did not come even after daughter murder in bareilly

Bareilly News: नाबालिग बेटी की हत्या के बाद भी नहीं आए माता-पिता, दूसरों ने किया अंतिम संस्कार

Thu, 09 Feb 2023 12:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 12:17 PM IST
सार

भमोरा थाना क्षेत्र के गांव घिलौरा में हुई किशोरी की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। मृतका की दादी ने जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में उन लोगों की संप्लिता सामने नहीं आई। उधर, बुधवार को किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन उसके मां-बाप नहीं आए। 

विज्ञापन
minor murder case parents did not come even after daughter murder in bareilly
मृतका की दादी को संभालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव घिलौरा में किशोरी की हत्या में नामजद आरोपियों का घटनाक्रम से दूर तक वास्ता नहीं मिला है। असली कातिल दूसरे ही बताए जा रहे हैं। पुलिस के रडार पर आए कुछ संदिग्ध फरार हो गए हैं। वहीं किशोरी की हत्या के बाद भी उसके माता-पिता लखनऊ से नहीं आए। रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने किशोरी का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


घिलौरा निवासी विजय उर्फ छोटू गूजर अपनी पत्नी मनीषा और पांच महीने के बीमार बेटे का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं। घर पर उनकी मां रामसनेही और बेटी रिया रह रहे थे। रिया की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामसनेही ने अपने कुनबे के ही जुगेंद्र, उसके भतीजे राजीव व राहुल पुत्रगण नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन

नामजद की लोकेशन दिल्ली में मिली 

पुलिस ने बरेली के कांधरपुर से जुगेंद्र को पकड़ा और थाने ले आई। पूछताछ में जुगेंद्र ने बताया कि वह तो विजय से विवाद के बाद परिवार समेत गांव छोड़ आया है, बच्ची की हत्या क्यों करेगा। घटना के वक्त उसके मोबाइल की लोकेशन भी कांधरपुर में पाई गई। उसके नामजद भतीजों की लोकेशन दिल्ली में मिली। कॉल डिटेल व अन्य जांच में भी उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। फिलहाल, पुलिस ने जुगेंद्र को थाने में ही बैठा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पास मिले मोबाइल की इनकमिंग भी बंद

तीन मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को खुलासे का रास्ता मिलता नजर आ रहा है। परिवार के मुताबिक दो मोबाइल ही घर पर थे, जबकि पुलिस को किशोरी की मां के नाम से चल रहे सिम वाले तीसरे मोबाइल का भी पता मिला है। ये नंबर घटना के बाद से बंद है।

 किशोरी के शव के पास मिले मोबाइल की इनकमिंग दो फरवरी से और आउटगोइंग पहले से बंद मिली है। पुलिस ने जिन लोगों को ट्रेस किया है, वो घटना के बाद से घर पर नहीं हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अनैतिक संबंधों जैसा चौंकाने वाला खुलासा भी कर सकती है।

माता-पिता नहीं आए, दूसरों ने किया अंतिम संस्कार

किशोरी के पिता को पुलिस ने कॉल करके मंगलवार को ही सूचना दे दी थी, लेकिन वह घर नहीं आए। उन्होंने बताया कि वह अपने बीमार बेटे की जान बचाने की कोशिश में एक से दूसरे शहर और अस्पताल घूम रहे हैं। जब बेटे की हालत सही होगी, तभी लौटेंगे। पोस्टमार्टम कराने परिवार के दूसरे लोग आए और उन्हीं लोगों ने शाम को रिया के शव को दफना दिया।

पिता की हो चुकी हत्या, परिवार की महिलाएं भी तेजतर्रार

घटना के बाद पुलिस ने रिकॉर्ड चेक किया तो पता लगा कि विजय के पिता की भी हत्या की गई थी। परिवार की अलग-अलग लोगों से बरसों से रंजिश रही हैं, हालांकि इस स्तर की दुश्मनी नहीं है कि कोई उसकी बेटी की हत्या कर दे। ग्रामीणों ने पुलिस को ये भी बताया कि विजय की मां व पत्नी समेत सभी महिलाएं भी खासी तेजतर्रार हैं और मुश्किल की स्थिति में डटकर मुकाबला कर सकती हैं।

आरपार निकल गई थी गोली, रजाई में छेद नहीं

पोस्टमार्टम में पता लगा कि 315 बोर की गोली रिया के सीने के आरपार हो गई थी। हृदय, लिवर, फेफड़े फट गए थे। पैनल में मौजूद महिला डॉक्टर ने सैंपल लिए, हालांकि प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म जैसी स्थिति नहीं मिली। पुलिस को शव के ऊपर मिली रजाई में गोली का छेद नहीं मिला। ऐसे में पेच फंस गया है कि यदि हत्यारे ने अगर रजाई हटाकर गोली मारी भी तो उसे ओढ़ाकर जाने की जहमत क्यों उठाई। फायर की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। पुलिस इन सवालों के जवाब खोज रही है।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि नामजद लोगों से पूछताछ की गई है। प्राथमिक तौर पर उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। घटना में कई और बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही सही स्थिति सामने आ जाएगी। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा, दोषी बचेंगे नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed