फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minor girl dead body found hanging in the house in bareilly

बरेली में किशोरी की मौत: पिता बोला- मेरे भाई और भाभी ने बेटी को पिलाया जहर, फिर फंदे से लटकाया

Fri, 30 Jun 2023 02:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 02:40 PM IST
सार

किशोरी के पिता ने अपने भाई, भाभी और मां पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटी को जहर देने के बाद फंदे से लटका दिया। 

विज्ञापन
minor girl dead body found hanging in the house in bareilly
डौली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना भुता क्षेत्र के बसंतपुर गांव में 17 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने अपने भाई, भाभी और मां पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है।  

विज्ञापन


बसंतपुर गांव में 17 साल की किशोरी डौली का शव उसके कमरे में पंखे पर लटका मिला। पिता छविनाथ की सूचना पर थाना पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने आरोप लगाया कि उनके भाई भाभी और मां ने मिलकर उनकी बेटी को पहले जहर पिला दिया और फिर फंदे पर लटकाकर मार दिया। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाई शराब के नशे में गालीगलौज कर रहा था, जिसका बेटी ने विरोध किया। इसी बात पर वह नाराज था। देर रात बेटी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस फिलहाल आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन आत्महत्या की वजह को लेकर असमंजस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed