फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor girl commits suicide after false news her boyfriend death in Bareilly

UP News: रात में किसी ने कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान

Sat, 18 Nov 2023 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 01:12 PM IST
सार

बरेली में एक किशोरी की आत्महत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किशोरी के मोबाइल पर किसी ने उसके प्रेमी की हत्या करने की खबर दी। इसके बाद सदमे में आई प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Minor girl commits suicide after false news her boyfriend death in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके में संजय नगर निवासी छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटी का शव देख मां चीख पड़ी। घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद परिवार की सूचना पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   

विज्ञापन


छात्रा की मां ने इंस्पेक्टर को तहरीर देकर बताया कि उनके घर परिचित युवक का आना जाना था। युवक हेयर सैलून की दुकान चलाता है। बेटी से युवक के घरवाले उसकी शादी करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव रखा था। तब उन्होंने कह दिया कि उनकी बेटी अभी 16 साल की है। उसके बालिग होने पर शादी कर देंगे। बेटी भी शादी के लिए तैयार थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- युवती की कॉल पर पहुंचे युवक की बिगड़ी हालत: बहन के देवर से है इश्क, मिलने के बहाने बुलाया... फिर मच गया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में प्रेमी को पीटा था  
बताया गया है कि मोहल्ले के कुछ लड़के उन दोनों परिवारों की नजदीकी से रंजिश मानते थे। आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम जब युवक हेयर सैलून की दुकान बंद कर रहा था, तभी उक्त लड़कों ने वहां जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उससे रुपये और मोबाइल आदि सामान लूट लिया। 
 

रात में आरोपियों ने आलोक के ही मोबाइल नंबर से उनकी बेटी के नंबर पर कॉल की और बताया कि उन्होंने उसके प्रेमी को जान से मार दिया है। यह सदमा उनकी बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और रात में किसी समय उसने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की मां ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बारादरी थाना पुलिस घटना के हर पहलु पर जांच कर रही है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed